Deus nunca falha
Deus nunca falha. Nenhuma de suas promessas vem ao chão. O que Ele prometeu, Ele cumprirá. A fidelidade de Deus é o fundamento inabalável da nossa fé.
Promessas cumpridas
Nenhuma boa palavra falhou de todas as promessas que Deus fez. Ele é fiel e verdadeiro em tudo o que diz.
"अब मेरी मृत्यु समय निकट है, जिस मार्ग पर पृथ्वी के सभी को चलना है. हृदय तथा प्राणों की गहराई में तुम जान लो, कि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के मुंह से निकली हुई हर बात बिना पूरी हुई न रही है. तुम्हारे लिए कही हुई सब बातें पूरी हुई है.
इस्राएल वंश से याहवेह द्वारा किया गया एक भी वायदा पूरा हुए बिना न रहा. सब वायदे याहवेह ने पूरे किए.
"धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने अपनी सभी प्रतिज्ञाओं के अनुसार अपनी प्रजा इस्राएल को शांति दी है. उनके सेवक मोशेह द्वारा दी गई उनकी सभी भली प्रतिज्ञाओं में से एक भी पूरी हुई बिना नहीं रही है.
परमेश्वर मनुष्य तो हैं नहीं, कि झूठी बात करें,
न ही वह मानव की संतान हैं, कि उन्हें अपना मन बदलना पड़े.
क्या, यह संभव है कि उन्होंने कुछ कहा है?
और उन्हें वह पूरा करना असंभव हो गया?
इसके विपरीत याहवेह की योजनाएं सदा-सर्वदा स्थायी बनी रहती हैं,
उनके हृदय के विचार पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहते हैं.
Fidelidade eterna
A Palavra do Senhor permanece para sempre. A tua palavra é muito pura e o teu servo a ama profundamente.
आकाश की ओर देखो,
और पृथ्वी को देखो;
क्योंकि आकाश तो धुएं के समान छिप जाएगा,
तथा पृथ्वी पुराने वस्त्र के समान पुरानी हो जाएगी,
और पृथ्वी के लोग भी मक्खी जैसी मृत्यु में उड़ जाएंगे.
परंतु जो उद्धार मैं करूंगा वह सर्वदा स्थिर रहेगा,
और धर्म का अंत न होगा.
आपकी प्रतिज्ञाओं का उचित परीक्षण किया जा चुका है,
वे आपके सेवक को अत्यंत प्रिय हैं.
आपका साम्राज्य अनंत साम्राज्य है,
तथा आपका प्रभुत्व पीढ़ी से पीढ़ी बना रहता है.
याहवेह अपनी समस्त प्रतिज्ञाओं में निष्ठ हैं;
उनके समस्त कार्यों में उनकी कृपा बनी रहती है.
उन सभी को, जो गिरने पर होते हैं, याहवेह संभाल लेते हैं
और जो झुके जा रहे हैं, उन्हें वह थाम कर सीधे खड़ा कर देते हैं.
याहवेह उसके बीच धर्मी हैं;
वे कोई गलत काम नहीं करते.
वे हर दिन प्रातः अपना न्याय प्रगट करते हैं,
और किसी भी दिन वे असफल नहीं होते हैं,
फिर भी अधर्मी लज्जित नहीं होते.
क्योंकि यह दिव्य-प्रकाशन एक नियत समय में पूरा होगा;
यह अंत के समय के बारे में बताता है
और यह गलत साबित नहीं होगा.
चाहे इसमें देरी हो, पर तुम इसका इंतजार करना;
यह निश्चित रूप से पूरा होगा
और इसमें देरी न होगी.
Segurança em Deus
Todas as promessas de Deus são sim e amém em Cristo. Fiel é Aquele que prometeu — Ele jamais nos decepcionará.
परमेश्वर की सारी प्रतिज्ञाएं उनमें "हां" ही हैं. इसलिये हम परमेश्वर की महिमा के लिए मसीह येशु के द्वारा "आमेन" कहते हैं. परमेश्वर ही हैं, जो तुम्हारे साथ हमें मसीह में मजबूत करते हैं. परमेश्वर ने हम पर अपनी मोहर लगाकर बयाने के रूप में अपना आत्मा हमारे हृदय में रखकर हमारा अभिषेक किया है.
अब हम बिना किसी शक के अपनी उस आशा में अटल रहें, जिसे हमने स्वीकार किया है क्योंकि जिन्होंने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य हैं.
जिनमें तुम्हें भी, जिन्होंने सत्य का वचन अर्थात् अपने उद्धार का ईश्वरीय सुसमाचार सुनकर प्रभु येशु मसीह में विश्वास किया है, उन्हीं में प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा से छाप लगाई गई, यह हमारी मीरास के बयाने के रूप में, परमेश्वर की निज प्रजा के रूप में छुटकारे, और उनकी महिमा की स्तुति के लिए हमें प्रदान किए गए हैं.
धन्य है वह व्यक्ति, जो परख-परीक्षाओं में स्थिर रहता है क्योंकि परीक्षा में खरा साबित होने पर उसे वह जीवन-मुकुट प्रदान किया जाएगा, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने उनके लिए की है, जो उनसे प्रेम करते हैं.