Encorajamento
O encorajamento é uma das vocações mais lindas do cristão. A Bíblia transborda de palavras de ânimo: não temas, levanta-te, Eu sou contigo. Deus nos encoraja para encorajarmos outros.
Não temas
Deus diz repetidamente: não temas, Eu sou contigo. Ele fortalece, sustenta e caminha ao nosso lado em cada desafio.
Deus está conosco
Se Deus é por nós, quem será contra nós? Tudo posso naquele que me fortalece. Ele nos encoraja pela sua presença.
अतः इन बातों के विषय में हम क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारी ओर है तो हमारे विरुद्ध कौन हो सकता है?
क्योंकि तुम्हें दासत्व की आत्मा नहीं मिली कि फिर भयभीत हो जाओ, बल्कि तुम्हें लेपालकपन का आत्मा मिला है, जिसके द्वारा हम "हे अब्बा, हे पिता" पुकारते हैं।
हममें से प्रत्येक अपने पड़ोसी को उसकी भलाई के लिए प्रसन्न करे कि उसकी उन्नति हो।
अब धीरज और प्रोत्साहन का परमेश्वर, तुम्हें मसीह यीशु के अनुसार आपस में मन की एकता दे,
मैं तुमसे मिलने की लालसा करता हूँ कि तुम्हें कोई आत्मिक वरदान दे सकूँ जिससे तुम दृढ़ हो जाओ; अर्थात् जब मैं तुम्हारे मध्य होऊँ तो हम आपस में एक दूसरे के विश्वास के द्वारा प्रोत्साहित किए जाएँ।
मैं मसीह में, जो मुझे सामर्थ्य देता है, सब कुछ कर सकता हूँ।
मैं इस बात के प्रति आश्वस्त हूँ कि जिसने तुममें भला कार्य आरंभ किया है वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूरा भी करेगा।
अतः यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, सब नई हो गई हैं।
इसलिए हम निराश नहीं होते। यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नष्ट होता जाता है, फिर भी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जाता है।
क्योंकि हमारा पल-भर का यह हल्का सा क्लेश हमारे लिए ऐसी अनंत और अपार महिमा उत्पन्न करता है, जो अतुल्य है।
परंतु हमारे पास यह धन मिट्टी के पात्रों में इसलिए है ताकि यह स्पष्ट हो कि यह असीम सामर्थ्य हमारी ओर से नहीं बल्कि परमेश्वर की ओर से है। हम चारों ओर से कष्ट तो सहते हैं परंतु कुचले नहीं जाते, निरुपाय तो होते हैं परंतु आशा नहीं छोड़ते, सताए तो जाते हैं परंतु त्यागे नहीं जाते, गिराए तो जाते हैं परंतु नाश नहीं होते; हम यीशु की मृत्यु को सदा अपनी देह में लिए फिरते हैं ताकि हमारी देह में यीशु का जीवन भी प्रकट हो। हम जो जीवित हैं हर समय यीशु के कारण मृत्यु को सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारी मरणशील देह में प्रकट हो।
अतः हम प्रभु का भय मानते हुए लोगों को समझाते हैं, परंतु परमेश्वर के सामने हमारी दशा स्पष्ट है और मैं आशा करता हूँ कि तुम्हारे विवेक में भी स्पष्ट होगी। हम तुम्हारे सामने फिर से अपनी प्रशंसा नहीं कर रहे हैं बल्कि तुम्हें हम पर गर्व करने का अवसर दे रहे हैं ताकि तुम उन्हें उत्तर दे सको जो मन पर नहीं बल्कि दिखावे पर घमंड करते हैं। यदि हम बेसुध हैं तो परमेश्वर के लिए हैं, और यदि सुध में हैं तो तुम्हारे लिए हैं। मसीह का प्रेम हमें विवश करता है क्योंकि हमें यह निश्चय है कि जब एक सब के लिए मरा तो सब मर गए; और वह सब के लिए मरा, ताकि वे जो जीवित हैं अब से अपने लिए न जीएँ बल्कि उसके लिए जीएँ जो उनके लिए मरा और फिर जी उठा।
इसलिए अब से हम किसी को शरीर के अनुसार नहीं समझेंगे। यद्यपि हमने मसीह को शरीर के अनुसार ही जाना था, फिर भी अब हम उसे वैसे नहीं जानते। अतः यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, सब नई हो गई हैं। यह सब परमेश्वर की ओर से हुआ है, जिसने मसीह के द्वारा अपने साथ हमारा मेल-मिलाप कर लिया, और हमें मेल-मिलाप की सेवा सौंप दी है; अर्थात् परमेश्वर ने मसीह में होकर संसार का अपने साथ मेल-मिलाप कर लिया और उनके अपराधों का दोष उन पर नहीं लगाया, और मेल-मिलाप का वचन हमें सौंप दिया है। इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं और परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है; हम मसीह की ओर से विनती करते हैं कि तुम परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लो। वह जो पाप से अनजान था, उसे परमेश्वर ने हमारे लिए पाप ठहराया कि हम उसमें परमेश्वर की धार्मिकता बन जाएँ।
क्योंकि यदि कोई दान देने को उत्सुक हो, तो जो उसके पास है उसी के अनुसार वह दान ग्रहणयोग्य होता है, न कि उसके अनुसार जो उसके पास नहीं है।
धन्य है परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जो दयालु पिता और समस्त शांति का परमेश्वर है। वह हमारे हर क्लेश में हमें शांति देता है, ताकि हम उस शांति के कारण जो हमें परमेश्वर से मिलती है, उन्हें भी शांति दे सकें जो किसी प्रकार के क्लेश में हों;
Ânimo nas lutas
No mundo tereis aflições, mas tende bom ânimo — Eu venci o mundo. O Senhor é refúgio seguro em toda tribulação.
मैंने ये बातें तुमसे इसलिए कही हैं कि तुम मुझमें शांति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परंतु साहस रखो! मैंने संसार को जीत लिया है।"
मैंने ये बातें तुमसे इसलिए कही हैं कि तुम मुझमें शांति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परंतु साहस रखो! मैंने संसार को जीत लिया है।"
"मैं तुम्हारे लिए शांति छोड़े जाता हूँ, अपनी शांति तुम्हें देता हूँ; जैसी संसार देता है, वैसी मैं तुम्हें नहीं देता। तुम्हारा मन व्याकुल न हो और न डरे।
"मैं तुम्हारे लिए शांति छोड़े जाता हूँ, अपनी शांति तुम्हें देता हूँ; जैसी संसार देता है, वैसी मैं तुम्हें नहीं देता। तुम्हारा मन व्याकुल न हो और न डरे।
प्रेम में भय नहीं होता बल्कि सिद्ध प्रेम भय को दूर करता है। क्योंकि भय का संबंध दंड से है और जिसको भय है वह प्रेम में सिद्ध नहीं हुआ।
Promessas de conforto
Vinde a mim os cansados e sobrecarregados. Lança sobre Ele tuas ansiedades, pois Ele cuida de ti.
हे सब परिश्रम करनेवालो और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ, मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।
उनसे मत डरो, जो शरीर को घात करते हैं पर आत्मा को घात नहीं कर सकते; बल्कि उससे डरो जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है।
अपना बोझ यहोवा पर डाल दे
और वही तुझे संभालेगा;
वह धर्मी को कभी टलने नहीं देगा।
चाहे मैं मृत्यु की अंधकार से भरी तराई में होकर चलूँ,
फिर भी हानि से न डरूँगा,
क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;
तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शांति मिलती है।
चाहे मैं मृत्यु की अंधकार से भरी तराई में होकर चलूँ,
फिर भी हानि से न डरूँगा,
क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;
तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शांति मिलती है।
यहोवा मेरी ज्योति और मेरा उद्धार है;
मैं किससे डरूँ?
यहोवा मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ है;
मैं किससे भयभीत होऊँ?
यहोवा की प्रतीक्षा करता रह;
साहस रख और तेरा हृदय दृढ़ बना रहे।
हाँ, यहोवा ही की प्रतीक्षा करता रह।
हे यहोवा पर आशा रखनेवालो,
साहसी बनो और तुम्हारे हृदय दृढ़ रहें।
मैं तुझे बुद्धि दूँगा और जिस मार्ग पर तुझे चलना है
उस पर तेरी अगुवाई करूँगा;
मैं तुझ पर अपनी कृपादृष्टि रखते हुए तुझे सम्मति दूँगा।
परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है,
संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।
इसलिए हम नहीं डरेंगे,
चाहे पृथ्वी उलट जाए,
और पर्वत समुद्र के बीच जा गिरें;
चाहे समुद्र गरजे और फेन उठाए,
और उसके उमड़ने से पर्वत काँप उठें।
सेला।
जब मुझे डर लगेगा,
तो मैं अपना भरोसा तुझ पर रखूँगा।
मैंने उसी परमेश्वर पर भरोसा रखा है,
जिसके वचन की मैं प्रशंसा करता हूँ;
मैं न डरूँगा। मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है?
हमारे परमेश्वर यहोवा की मनोहरता हम पर प्रकट हो।
तू हमारे हाथों के कार्यों को
हमारे लिए दृढ़ कर;
हाँ, तू हमारे हाथों के कार्यों को दृढ़ कर।
मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाऊँगा;
मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?
मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलेगी,
जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
मैं यहोवा को निरंतर अपने सामने रखता हूँ;
वह मेरे दाहिने हाथ रहता है,
इसलिए मैं कभी न डगमगाऊँगा।
यहोवा पिसे हुओं के लिए दृढ़ गढ़ है;
वह संकट के समय दृढ़ गढ़ है।
जो तेरे नाम को जानते हैं,
वे तुझ पर भरोसा रखेंगे,
क्योंकि हे यहोवा, तूने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया है।
अपनी सारी चिंता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारा ध्यान रखता है।
इसलिए तुम मगन होते हो, भले ही अभी थोड़े समय के लिए तुम्हें भिन्न-भिन्न प्रकार की परीक्षाओं के कारण दुःख उठाना पड़ता है,
यदि तुम भलाई के प्रति उत्साही रहो, तो कौन तुम्हें हानि पहुँचाएगा? परंतु यदि तुम्हें धार्मिकता के कारण दुःख उठाना भी पड़े, तो तुम धन्य हो। लोगों के डराने से न तो डरो और न ही घबराओ,
Encorajar uns aos outros
Encorajai-vos mutuamente e edificai-vos uns aos outros. Não desanimemos — a bondade do Senhor é nova a cada manhã.
इसलिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करो और एक दूसरे की उन्नति करो, जैसा कि तुम कर भी रहे हो।
इसलिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करो और एक दूसरे की उन्नति करो, जैसा कि तुम कर भी रहे हो।
और हम प्रेम और भले कार्यों में एक दूसरे को उत्साहित करने पर ध्यान दें। एक दूसरे के साथ संगति करना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, बल्कि एक दूसरे को प्रोत्साहित भी करते रहें; और तुम जितना उस दिन को निकट आते हुए देखो, उतना अधिक यह किया करो।
तुम्हारा जीवन लोभ-रहित हो और जो तुम्हारे पास है उसमें संतुष्ट रहो। उसने स्वयं कहा है : मैं तुझे कभी न छोड़ूँगा, और न कभी त्यागूँगा। इसलिए हम साहस के साथ कहते हैं :
प्रभु मेरा सहायक है,
मैं न डरूँगा;
मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?
इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो तथा प्रभु के कार्य में सदैव बढ़ते जाओ, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है।
जागृत रहो, विश्वास में स्थिर रहो, पुरुषार्थ रखो और बलवंत बनो।
जागृत रहो, विश्वास में स्थिर रहो, पुरुषार्थ रखो और बलवंत बनो।
क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं बल्कि सामर्थ्य, प्रेम और संयम की आत्मा दी है।
परिश्रम से सदा लाभ होता है,
परंतु कोरी बकबक से घटी ही होती है।
यीशु ने उनसे कहा,"मेरे पीछे आओ; मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुए बनाऊँगा।" तब वे तुरंत जालों को छोड़कर उसके पीछे चल दिए।
Deus chama pelo nome
Ao longo da Bíblia, Deus chamou seus servos pelo nome — Abraão, Moisés, Samuel, Paulo — encorajando cada um pessoalmente.
तब परमेश्वर ने रात को दर्शन में इस्राएल से कहा, "याकूब, हे याकूब!" उसने कहा, "क्या आज्ञा।"
तब परमेश्वर के दूत ने स्वप्न में मुझसे कहा, ‘हे याकूब,’ मैंने कहा, ‘क्या आज्ञा।’
तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसे पुकारकर कहा, "अब्राहम, हे अब्राहम!" उसने कहा, "क्या आज्ञा?"
जब यहोवा ने देखा कि मूसा देखने के लिए मुड़कर चला आ रहा है, तो परमेश्वर ने झाड़ी में से उसे पुकारा, "मूसा, हे मूसा!" मूसा ने कहा, "क्या आज्ञा!"
दमिश्क में हनन्याह नामक एक शिष्य था, और प्रभु ने दर्शन में उससे कहा,"हे हनन्याह!" उसने कहा, "प्रभु देख, मैं यहाँ हूँ।"
मरियम ने कहा, "देख, मैं प्रभु की दासी हूँ; तेरे वचन के अनुसार मेरे साथ हो।" तब स्वर्गदूत उसके पास से चला गया।
क्या पाँच गौरैयाँ दो पैसे में नहीं बिकतीं? फिर भी परमेश्वर उनमें से एक को भी नहीं भूलता। तुम्हारे सिर के सब बाल भी गिने हुए हैं। डरो मत, तुम बहुत सी गौरैयों से अधिक मूल्यवान हो।