Publicidade

Gratidão a Deus

Por Bíblia Online

A gratidão a Deus é atitude que transforma a vida. Reconhecer que toda boa dádiva vem de Deus nos leva a louvar, servir e viver com alegria e propósito.

Tudo vem de Deus

Toda boa dádiva vem do alto. Agradecer a Deus é reconhecer que Ele é a fonte de toda bênção e sustento.

क्योंकि परमेश्‍वर द्वारा सृजी प्रत्येक वस्तु अच्छी है और यदि धन्यवाद के साथ स्वीकार की जाए तो कोई वस्तु अस्वीकार्य नहीं है;

क्योंकि परमेश्‍वर द्वारा सृजी प्रत्येक वस्तु अच्छी है और यदि धन्यवाद के साथ स्वीकार की जाए तो कोई वस्तु अस्वीकार्य नहीं है; क्योंकि वह परमेश्‍वर के वचन और प्रार्थना के द्वारा शुद्ध हो जाती है।

पौलुस की गवाही

मैं अपने प्रभु मसीह यीशु का जिसने मुझे सामर्थ्य दिया है धन्यवाद करता हूँ, क्योंकि उसने मुझे विश्‍वासयोग्य समझकर सेवा के लिए नियुक्‍त किया है।

आराधना के विषय में निर्देश

अब मैं सब से पहले यह आग्रह करता हूँ कि सब लोगों के लिए विनती, प्रार्थना, मध्यस्थता और धन्यवाद किए जाएँ,

पिता का धन्यवाद करते रहो जिसने तुम्हें ज्योति में पवित्र लोगों के उत्तराधिकार का सहभागी होने के योग्य बनाया।

तथा उसमें जड़ पकड़ते और उन्‍नत होते जाओ, और जैसे तुम्हें सिखाया गया वैसे ही विश्‍वास में दृढ़ होते हुए अत्यधिक धन्यवाद करते रहो।

मसीह की शांति तुम्हारे मनों पर राज्य करे जिसके लिए तुम एक देह में बुलाए भी गए हो; और आभारी बने रहो।

Louvor e gratidão

Louvai ao Senhor e dai-lhe graças! Ele fez maravilhas e é digno de todo louvor e agradecimento.

मैं यहोवा की धार्मिकता के अनुसार उसका धन्यवाद करूँगा,

और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊँगा।

परमेश्‍वर को धन्यवाद का बलिदान चढ़ा,

और परमप्रधान के लिए अपनी मन्‍नतें पूरी कर।

मैं गीत गाकर परमेश्‍वर के नाम की स्तुति करूँगा,

और धन्यवाद करता हुआ उसकी प्रशंसा करूँगा;

तेरे सब खोजी तेरे कारण हर्षित और आनंदित हों;

और तेरे उद्धार से प्रेम रखनेवाले निरंतर कहते रहें,

"परमेश्‍वर की बड़ाई हो!"

परमेश्‍वर दुष्‍‍टों को दंड देता है
संगीत निर्देशक के लिए। अल तशहेत की राग पर आसाफ का भजन। एक गीत।

हे परमेश्‍वर, हम तेरा धन्यवाद करते हैं,

हम तेरे नाम का धन्यवाद करते हैं;

क्योंकि तेरा नाम हमारे निकट है।

लोग तेरे आश्‍चर्यकर्मों का वर्णन करते हैं।

तब हम जो तेरी प्रजा

और तेरी चरागाह की भेड़ें हैं,

तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे,

और पीढ़ी से पीढ़ी तक

तेरी स्तुति करते रहेंगे।

उसके फाटकों में धन्यवाद,

और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो;

उसका धन्यवाद करो,

और उसके नाम को धन्य कहो।

तूने मेरे विलाप को नृत्य में बदल दिया है;

तूने मेरा टाट उतारकर आनंद का कमरबंध बाँधा है,

ताकि मेरी आत्मा तेरा भजन गाती रहे और कभी चुप न हो।

हे मेरे परमेश्‍वर यहोवा,

मैं सदा-सर्वदा तेरा धन्यवाद करता रहूँगा।

Expressões de gratidão

Dar graças com oração e súplica. A gratidão se expressa em palavras, atos e atitudes que glorificam a Deus.

किसी भी बात की चिंता मत करो, बल्कि प्रत्येक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्‍वर के सामने प्रस्तुत किए जाएँ।

और सब बातों के लिए हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्‍वर पिता का सदा धन्यवाद करते रहो,

और न निर्लज्‍जता और मूर्खता की बातें या भद्दे मज़ाक हों जो शोभा नहीं देते, बल्कि धन्यवाद ही दिया जाए।

तुम उस संपूर्ण उदारता के लिए हर बात में धनी किए जाओगे, जो हमारे द्वारा परमेश्‍वर के प्रति धन्यवाद उत्पन्‍न‍ करती है;

क्योंकि यह सब तुम्हारे लिए है ताकि वह अनुग्रह अधिक से अधिक लोगों में फैलकर परमेश्‍वर की महिमा के लिए अधिकाधिक धन्यवाद का कारण हो।

हर बात में धन्यवाद करो, क्योंकि मसीह यीशु में तुम्हारे लिए परमेश्‍वर की यही इच्छा है।

हे सर्वशक्‍तिमान प्रभु परमेश्‍वर!

जो है और जो था,

हम तेरा धन्यवाद करते हैं,

क्योंकि तूने अपने बड़े सामर्थ्य के द्वारा राज्य किया है।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-