Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 100

परमेश्‍वर का धन्यवाद करो

धन्यवाद का भजन।

1 हे सारी पृथ्वी के लोगो,

यहोवा का जय जयकार करो!

2 आनंद के साथ यहोवा की आराधना करो।

जय जयकार करते हुए उसके सम्मुख आओ।

3 जान लो कि यहोवा ही परमेश्‍वर है।

उसी ने हमें बनाया है

और हम उसी के हैं;

हम उसकी प्रजा

और उसके चरागाह की भेड़ें हैं।

4 उसके फाटकों में धन्यवाद,

और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो;

उसका धन्यवाद करो,

और उसके नाम को धन्य कहो।

5 क्योंकि यहोवा भला है,

और उसकी करुणा सदा की है;

उसकी सच्‍चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.