Legalidades
A Bíblia reconhece a necessidade de leis e governo civil. Os cristãos são chamados a obedecer às autoridades estabelecidas por Deus, enquanto mantêm a lealdade suprema a Cristo.
Submissão às autoridades
Toda autoridade é instituída por Deus. O cristão é chamado a respeitar as leis, pagar tributos e honrar quem governa.
राज्य के प्रति मसीही कर्त्तव्य
प्रत्येक व्यक्ति शासकीय अधिकारियों के अधीन रहे, क्योंकि कोई अधिकार ऐसा नहीं जो परमेश्वर की ओर से न हो, और जो अधिकारी हैं वे परमेश्वर के द्वारा नियुक्त हैं। इसलिए जो अधिकार का विरोध करता है वह परमेश्वर की विधि का सामना करता है, और सामना करनेवाले अपने ऊपर दंड लाएँगे। शासक अच्छे कार्य के लिए नहीं परंतु बुरे कार्य के लिए भय का कारण होते हैं। यदि तू अधिकारी से निर्भय रहना चाहता है तो वही कर जो अच्छा है, और उसकी ओर से तेरी प्रशंसा होगी; क्योंकि वह तेरी भलाई के लिए परमेश्वर का सेवक है। परंतु यदि तू बुराई करे तो डर, क्योंकि वह व्यर्थ ही तलवार धारण नहीं करता। वह परमेश्वर का सेवक है, जो बुराई करनेवालों को उसके क्रोध के अनुसार दंड देता है। अतः केवल क्रोध के कारण ही नहीं, बल्कि विवेक के कारण भी अधीन रहना आवश्यक है। इसी कारण तुम कर भी चुकाते हो; क्योंकि अधिकारी परमेश्वर के सेवक हैं जो निरंतर इसी सेवा में लगे हैं। जिसका तुम्हें कुछ चुकाना है उसे चुकाओ : जिसे कर चुकाना है उसे कर चुकाओ, जिसे चुंगी देनी है उसे चुंगी दो, जिससे डरना है उससे डरो, जिसका आदर करना है उसका आदर करो।
एक दूसरे के प्रति कर्त्तव्य
आपस के प्रेम को छोड़ किसी बात में किसी के ऋणी न बनो; क्योंकि जो दूसरे से प्रेम रखता है उसने व्यवस्था को पूरा किया है।
अन्य लोगों के बीच तुम्हारा आचरण भला रहे, ताकि वे जिस विषय में तुम्हें कुकर्मी कहकर तुम्हारी निंदा करते हैं, वे कृपादृष्टि के दिन तुम्हारे भले कार्यों को देखकर परमेश्वर की महिमा करें।
प्रभु के लिए प्रत्येक मानवीय शासन-प्रबंध के अधीन रहो : चाहे राजा के जो प्रधान है, या राज्यपालों के, जो कुकर्मियों को दंड देने और भले कार्य करनेवालों की सराहना के लिए उसके द्वारा भेजे हुए हैं।
इसलिए हमें बता, तू क्या सोचता है; कैसर को कर देना उचित है या नहीं?" परंतु यीशु ने उनकी दुष्टता को जानकर कहा,"हे पाखंडियो, मुझे क्यों परखते हो? मुझे कर चुकाने का सिक्का दिखाओ।" और वे उसके पास एक दीनार ले आए। उसने उनसे कहा,"यह छाप और लेख किसका है?" उन्होंने उससे कहा, "कैसर का।" तब उसने उनसे कहा,"इसलिए जो कैसर का है, वह कैसर को, और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो।"
Obrigações legais
Jesus cumpriu obrigações legais, pagou impostos e orientou seus seguidores a obedecer à lei sem comprometer a fé.
मंदिर का शुल्क चुकाना
जब वे कफरनहूम में पहुँचे तो मंदिर का शुल्क लेनेवालों ने पतरस के पास आकर पूछा, "क्या तुम्हारा गुरु मंदिर का शुल्क नहीं देता?" उसने कहा "हाँ, देता है।" जब वह घर आया तो यीशु ने पहले ही उससे पूछ लिया,"शमौन, तू क्या सोचता है? इस पृथ्वी के राजा चुंगी या कर किनसे लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?" उसने कहा, "परायों से।" यीशु ने उससे कहा,"तो फिर पुत्र कर-मुक्त हैं। परंतु इसलिए कि हम उनके लिए ठोकर का कारण न बनें, तू जाकर झील में काँटा डाल और जो मछली पहले आए उसे ले, और उसका मुँह खोलने पर तुझे एक सिक्का मिलेगा; उसे लेकर मेरी और अपनी ओर से उन्हें दे दे।"
जब तू अपने विरोधी के साथ मार्ग ही में हो, तो उससे शीघ्र मेल-मिलाप कर ले, कहीं ऐसा न हो कि विरोधी तुझे न्यायाधीश को सौंप दे, और न्यायाधीश सिपाही को, और तू बंदीगृह में डाल दिया जाए; मैं तुझसे सच कहता हूँ, जब तक तू एक-एक पैसाचुका न दे, तब तक तू वहाँ से कभी छूट नहीं पाएगा।
और मेरे कारण तुम्हें शासकों और राजाओं के सामने भी ले जाया जाएगा ताकि उनके और गैरयहूदियों के लिए साक्षी हो। परंतु जब वे तुम्हें पकड़वाएँ, तो चिंता न करना कि कैसे और क्या कहेंगे; क्योंकि उसी समय तुम्हें बता दिया जाएगा कि क्या कहना है;
यीशु का जन्म
उन दिनों में ऐसा हुआ कि औगुस्तुस कैसर की ओर से आज्ञा निकली कि सारे जगत के लोगों के नाम लिखे जाएँ। यह पहली नाम लिखाई उस समय हुई जब क्विरिनियुस सीरिया का राज्यपाल था। सब लोग नाम लिखवाने के लिए अपने-अपने नगर को जाने लगे। अतः यूसुफ भी इसलिए कि वह दाऊद के घराने और वंश का था, गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर को गया, जो बैतलहम कहलाता है, कि वह अपनी मँगेतर मरियम के साथ जो गर्भवती थी, नाम लिखवाए।
Perspectiva divina
As nações são como uma gota no balde diante de Deus. Ele abre portas que nenhuma lei pode fechar.
क्योंकि मेरे लिए एक बड़ा और प्रभावशाली सेवा का द्वार खुला है, और विरोधी बहुत हैं।
तब पिलातुस ने उससे कहा, "तू मुझसे बोलता क्यों नहीं? क्या तू नहीं जानता कि मेरे पास तुझे छोड़ देने का अधिकार है और तुझे क्रूस पर चढ़ाने का भी अधिकार है?" यीशु ने उसे उत्तर दिया,"यदि तुझे ऊपर से न दिया गया होता तो तेरा मुझ पर कोई अधिकार न होता; इसलिए जिसने मुझे तेरे हाथ सौंपा है उसका पाप और भी बड़ा है।"
Este artigo te tocou? Faça uma oração!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.