Publicidade

Louvor e adoração

Por Bíblia Online

O louvor e a adoração são o propósito supremo da vida cristã. A Bíblia está repleta de exortações a louvar o Senhor — com cânticos, instrumentos, danças e com todo o nosso ser.

Louvai ao Senhor!

Todo ser que respira louve ao Senhor! O louvor é o sacrifício agradável que oferecemos continuamente a Deus.

सब प्राणी याह की स्तुति करें।

याह की स्तुति करो!

याह की स्तुति करो!

परमेश्‍वर के पवित्रस्थान में उसकी स्तुति करो!

उसके वैभवशाली आकाशमंडल में उसकी स्तुति करो!

उसके पराक्रम के कार्यों के कारण उसकी स्तुति करो!

उसकी अत्यंत महानता के अनुसार उसकी स्तुति करो!

तुरही फूँकते हुए उसकी स्तुति करो!

सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो!

तारवाले वाद्य और बाँसुरी बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

झाँझ बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

झाँझ की ऊँची आवाज़ के साथ उसकी स्तुति करो!

सब प्राणी याह की स्तुति करें।

याह की स्तुति करो!

डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो!

तारवाले वाद्य और बाँसुरी बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें,

और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ।

याह की स्तुति करो!

यहोवा के लिए एक नया गीत गाओ,

और भक्‍तों की सभा में उसका स्तुतिगान करो।

वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें,

और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ।

क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्‍न‍ रहता है;

वह नम्र लोगों को उद्धार से सुशोभित करेगा।

भक्‍त लोग महिमा में प्रफुल्लित हों,

और अपने बिछौनों पर भी आनंद के गीत गाएँ।

याह की स्तुति करो!

आकाश से यहोवा की स्तुति करो!

ऊँचे स्थानों में उसकी स्तुति करो!

उसके सब दूतो, उसकी स्तुति करो!

उसकी सब सेनाओ, उसकी स्तुति करो!

हे सूर्य और चंद्रमा, उसकी स्तुति करो!

हे सब चमकते तारो, उसकी स्तुति करो!

हे सब से ऊँचे आकाश,

और हे आकाश से ऊपर के जल,

उसकी स्तुति करो!

वे सब यहोवा के नाम की स्तुति करें,

क्योंकि उसी ने आज्ञा दी और वे सृजे गए।

उसने उन्हें सदा-सर्वदा के लिए स्थिर किया है;

उसने ऐसी विधि ठहराई है जो कभी न टलेगी।

पृथ्वी पर से यहोवा की स्तुति करो!

हे जल-जंतुओ और सब गहरे सागरो,

हे अग्‍नि और ओलो, हे हिम और मेघो,

हे उसका वचन माननेवाली प्रचंड आँधियो,

हे पर्वतो और पहाड़ियो,

हे फलवंत वृक्षो और देवदार के सब वृक्षो,

हे वनपशुओ और सब घरेलू पशुओ,

हे रेंगनेवाले जंतुओ और हे उड़नेवाले पक्षियो,

हे पृथ्वी के राजाओ और राज्य-राज्य के सब लोगो,

हे अधिपतियो और पृथ्वी के सब न्यायियो,

हे जवानो और कुमारियो,

हे वृद्धो और बच्‍चो, प्रभु की स्तुति करो!

ये सब यहोवा के नाम की स्तुति करें,

क्योंकि केवल उसी का नाम महान है;

उसका वैभव पृथ्वी और आकाश से ऊँचा है।

अतः हम उसके द्वारा परमेश्‍वर को स्तुति रूपी बलिदान निरंतर चढ़ाते रहें, अर्थात् उन होंठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं।

अतः हम उसके द्वारा परमेश्‍वर को स्तुति रूपी बलिदान निरंतर चढ़ाते रहें, अर्थात् उन होंठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं।

Louvor como estilo de vida

Bendirei ao Senhor em todo tempo; o seu louvor estará sempre nos meus lábios. O louvor não depende de circunstâncias.

मैं हर समय यहोवा को धन्य कहूँगा;

उसकी स्तुति निरंतर मेरे मुख से होती रहेगी।

मैं हर समय यहोवा को धन्य कहूँगा;

उसकी स्तुति निरंतर मेरे मुख से होती रहेगी।

मैं हर समय यहोवा को धन्य कहूँगा;

उसकी स्तुति निरंतर मेरे मुख से होती रहेगी।

मेरा प्राण यहोवा पर गर्व करेगा;

नम्र लोग यह सुनकर आनंदित होंगे।

मेरे साथ यहोवा की प्रशंसा करो।

आओ, हम सब मिलकर उसके नाम की स्तुति करें।

परंतु मैं तो निरंतर आशा लगाए रहूँगा,

और तेरी स्तुति अधिकाधिक करता रहूँगा।

जन्म से ही तूने मुझे संभाला;

मुझे माता के गर्भ से तूने ही निकाला।

इसलिए मैं निरंतर तेरी स्तुति करता रहूँगा।

मेरे मुँह से तेरी स्तुति,

और दिन भर तेरी महिमा की बातें निकलती हैं।

मेरे मुँह से तेरी स्तुति,

और दिन भर तेरी महिमा की बातें निकलती हैं।

जब मैं तेरा भजन गाऊँगा,

तो अपने होंठों से

और अपने प्राण से जिसे तूने बचाया है,

तेरा जय जयकार करूँगा।

उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक

यहोवा के नाम की स्तुति हो।

हर बात में धन्यवाद करो, क्योंकि मसीह यीशु में तुम्हारे लिए परमेश्‍वर की यही इच्छा है।

Adoração em espírito e verdade

Os verdadeiros adoradores adorarão ao Pai em espírito e em verdade. Deus busca os que o adoram com coração sincero.

परंतु वह समय आता है बल्कि अब है, जब सच्‍चे आराधक पिता की आराधना आत्मा और सच्‍चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिए ऐसे ही आराधना करनेवालों को ढूँढ़ता है।

परमेश्‍वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसकी आराधना करनेवाले आत्मा और सच्‍चाई से आराधना करें।"

आओ हम यहोवा के लिए आनंदपूर्वक गाएँ;

अपने उद्धार की चट्टान का जय जयकार करें।

हम धन्यवाद करते हुए उसकी उपस्थिति में आएँ,

और भजन गाते हुए

उसका जय जयकार करें।

क्योंकि यहोवा महान परमेश्‍वर है,

और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।

पृथ्वी के गहरे स्थान उसके हाथ में हैं;

और पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं।

समुद्र उसका है, और उसे उसी ने बनाया है,

और सूखी भूमि को भी उसी के हाथों ने रचा है।

आओ हम झुककर दंडवत् करें,

और अपने सृष्‍टिकर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें।

हे सारी पृथ्वी के लोगो,

यहोवा का जय जयकार करो!

आनंद के साथ यहोवा की आराधना करो।

जय जयकार करते हुए उसके सम्मुख आओ।

आनंद के साथ यहोवा की आराधना करो।

जय जयकार करते हुए उसके सम्मुख आओ।

उसके फाटकों में धन्यवाद,

और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो;

उसका धन्यवाद करो,

और उसके नाम को धन्य कहो।

यहोवा के लिए एक नया गीत गाओ!

हे सारी पृथ्वी के लोगो,

यहोवा के लिए गाओ!

यहोवा के लिए गाओ,

उसके नाम को धन्य कहो;

दिन प्रतिदिन उसके किए हुए

उद्धार का सुसमाचार सुनाते रहो।

अन्यजातियों में उसकी महिमा का,

और देश-देश के लोगों में

उसके आश्‍चर्यकर्मों का वर्णन करो।

क्योंकि यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है;

वह सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।

क्योंकि देश-देश के सब देवता तो मूर्तियाँ ही हैं;

परंतु यहोवा ने आकाशमंडल को बनाया है।

उसके सम्मुख वैभव और ऐश्‍वर्य हैं;

उसके पवित्रस्थान में सामर्थ्य और शोभा हैं।

हे देश-देश के कुल के लोगो,

यहोवा को सराहो;

यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को मानो!

यहोवा के नाम के योग्य उसकी महिमा करो;

भेंट लेकर उसके आँगनों में आओ।

पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दंडवत् करो।

हे सारी पृथ्वी के लोगो,

उसके सामने काँपते रहो।

A grandeza de Deus

Grande é o Senhor e mui digno de louvor! Sua grandeza é insondável. Os céus declaram sua glória e toda a criação o adora.

यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है,

और उसकी महानता अगम्य है।

पर तू तो पवित्र है;

तू इस्राएल की स्तुति के सिंहासन पर विराजमान है।

मैं अपने भाइयों के सामने तेरे नाम का प्रचार करूँगा;

सभा के बीच मैं तेरी स्तुति करूँगा।

हे यहोवा का भय माननेवालो,

उसकी स्तुति करो!

हे याकूब के सब वंशजो,

उसकी महिमा करो!

हे इस्राएल के सब वंशजो,

उसका भय मानो!

क्योंकि उसने दुःखी के दुःख को न तो तुच्छ जाना

और न उससे घृणा की,

और न ही उससे अपना मुख छिपाया है;

पर जब भी उसने उसे सहायता के लिए पुकारा,

तब उसकी सुन ली।

याह की स्तुति करो!

अपने परमेश्‍वर का भजन गाना अच्छा है;

उसकी स्तुति करना मनभावना और उचित है।

याह की स्तुति करो,

क्योंकि यहोवा भला है;

उसके नाम का भजन गाओ,

क्योंकि यह मनोहर है।

यहोवा राज्य करता है।

पृथ्वी मगन हो;

समुद्र तट के देश भी आनंदित हों।

हे धर्मियो, यहोवा में आनंदित रहो;

और उसकी पवित्रता का स्मरण करते हुए

उसका धन्यवाद करो!

Cânticos e instrumentos

Cantai ao Senhor um cântico novo! Louvai com salmos, hinos e cânticos espirituais, fazendo melodia no coração ao Senhor.

मसीह का वचन तुममें बहुतायत से वास करे। सारी बुद्धि के साथ तुम एक दूसरे को सिखाते और चेतावनी देते रहो और धन्यवाद के साथ अपने-अपने मनों में परमेश्‍वर के लिए भजन, स्तुति और आत्मिक गीत गाते रहो।

मसीह का वचन तुममें बहुतायत से वास करे। सारी बुद्धि के साथ तुम एक दूसरे को सिखाते और चेतावनी देते रहो और धन्यवाद के साथ अपने-अपने मनों में परमेश्‍वर के लिए भजन, स्तुति और आत्मिक गीत गाते रहो।

भजनों, स्तुतिगानों और आत्मिक गीतों में एक दूसरे से बातचीत करो, अपने मन से प्रभु के लिए गाते और संगीत बजाते रहो; और सब बातों के लिए हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्‍वर पिता का सदा धन्यवाद करते रहो,

हे धर्मियो, आनंद से यहोवा का जय जयकार करो,

खरे लोगों को स्तुति करना शोभा देता है।

वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो,

दस तारवाली सारंगी बजाकर उसका स्तुतिगान करो।

उसके लिए एक नया गीत गाओ,

जय जयकार करते हुए निपुणता से बजाओ।

उसने मेरे मुँह में एक नया गीत डाला है,

जो हमारे परमेश्‍वर की स्तुति का गीत है।

बहुत से लोग यह देखकर भयभीत होंगे,

और यहोवा पर भरोसा रखेंगे।

यहोवा का धन्यवाद करना भला है;

हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना भला है।

मैं करुणा और न्याय के गीत गाऊँगा;

हे यहोवा, मैं तेरा ही भजन गाऊँगा।

मैं करुणा और न्याय के गीत गाऊँगा;

हे यहोवा, मैं तेरा ही भजन गाऊँगा।

Louvor nas lutas

Paulo e Silas louvaram na prisão e houve terremoto. O louvor é arma espiritual que transforma circunstâncias e derrota o inimigo.

आधी रात के लगभग पौलुस और सीलास प्रार्थना कर रहे थे और परमेश्‍वर के भजन गा रहे थे, और बंदी उनकी सुन रहे थे।

आधी रात के लगभग पौलुस और सीलास प्रार्थना कर रहे थे और परमेश्‍वर के भजन गा रहे थे, और बंदी उनकी सुन रहे थे।

हे यहोवा के भक्‍तो, उसका भजन गाओ;

और उसकी पवित्रता का स्मरण करते हुए उसका धन्यवाद करो।

क्योंकि उसका क्रोध तो क्षण भर का होता है,

पर उसकी कृपा जीवन भर की होती है।

यद्यपि रात को रोना पड़े,

परंतु भोर को आनंद होता है।

तूने मेरे विलाप को नृत्य में बदल दिया है;

तूने मेरा टाट उतारकर आनंद का कमरबंध बाँधा है,

ताकि मेरी आत्मा तेरा भजन गाती रहे और कभी चुप न हो।

हे मेरे परमेश्‍वर यहोवा,

मैं सदा-सर्वदा तेरा धन्यवाद करता रहूँगा।

हे मेरे मन, तू निराश क्यों है?

तू भीतर ही भीतर व्याकुल क्यों है?

परमेश्‍वर पर आशा लगाए रह;

मैं तो उसकी स्तुति करूँगा

जो मेरा उद्धारकर्ता और मेरा परमेश्‍वर है।

Gratidão e louvor

Em tudo dai graças. O louvor nasce da gratidão por quem Deus é e pelo que Ele faz. Cada bênção é motivo de adoração.

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह;

और जो कुछ मुझमें है,

वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह;

और जो कुछ मुझमें है,

वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह,

और उसके किसी उपकार को न भूल।

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह;

और जो कुछ मुझमें है,

वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह,

और उसके किसी उपकार को न भूल।

वही तेरे सब अधर्म को क्षमा करता,

और तेरे सब रोगों को दूर करता है।

वह तेरे प्राण को नष्‍ट होने से बचाता है,

और तेरे सिर पर करुणा

और दया का मुकुट रखता है।

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह,

और उसके किसी उपकार को न भूल।

लोग यहोवा की करुणा के कारण,

और उन आश्‍चर्यकर्मों के कारण

जो वह मनुष्यों के लिए करता है,

उसका धन्यवाद करें!

वह तो प्यासे को संतुष्‍ट करता है,

और भूखे को उत्तम पदार्थों से तृप्‍त करता है।

यहोवा का धन्यवाद करो,

उससे प्रार्थना करो; देश-देश के लोगों में

उसके कार्य प्रकट करो।

A majestade do Rei

Ao nome de Jesus todo joelho se dobrará. A adoração culminará na eternidade, onde os redimidos louvarão ao Cordeiro para sempre.

वे ऊँची आवाज़ से कह रहे थे :

वध किया हुआ मेमना ही

सामर्थ्य, धन, बुद्धि, शक्‍ति,

आदर, महिमा और प्रशंसा के योग्य है।

फिर मैंने स्वर्ग में, और पृथ्वी पर, और पृथ्वी के नीचे, और समुद्र में, प्रत्येक प्राणी को अर्थात् उनमें के सब प्राणियों को यह कहते हुए सुना :

जो सिंहासन पर विराजमान है उसकी और मेमने की

प्रशंसा, आदर, महिमा और पराक्रम युगानुयुग रहे।

उसने ऊँची आवाज़ से कहा, "परमेश्‍वर का भय मानो और उसकी महिमा करो, क्योंकि उसके न्याय करने का समय आ पहुँचा है। उसकी आराधना करो जिसने आकाश, पृथ्वी, समुद्र और जल के सोतों को बनाया है।"

तब सिंहासन में से एक आवाज़ आई जो यह कह रही थी:

उसके सब दासो,

तुम जो उसका भय मानते हो,

चाहे छोटे हो या बड़े,

हमारे परमेश्‍वर की स्तुति करो।

तब सिंहासन में से एक आवाज़ आई जो यह कह रही थी:

उसके सब दासो,

तुम जो उसका भय मानते हो,

चाहे छोटे हो या बड़े,

हमारे परमेश्‍वर की स्तुति करो।

क्योंकि लिखा है :

प्रभु कहता है, इसलिए कि मैं जीवित हूँ,

हर एक घुटना मेरे सामने टिकेगा

और हर एक जीभ

परमेश्‍वर का अंगीकार करेगी।

अंततः हे भाइयो, जो बातें सच्‍ची हैं, जो आदरणीय हैं, जो न्यायसंगत हैं, जो पवित्र हैं, जो सुहावनी हैं, जो सराहनीय हैं, यदि कोई सद्गुण या प्रशंसायोग्य बातें हैं, तो उन पर ध्यान लगाया करो।

Vida de louvor

O louvor transforma, fortalece a fé e nos conecta com o céu. Quem louva a Deus em toda circunstância experimenta sua presença real.

भय के साथ यहोवा की आराधना करो,

और काँपते हुए मगन होओ।

मैं यहोवा की धार्मिकता के अनुसार उसका धन्यवाद करूँगा,

और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊँगा।

हे यहोवा, मैं अपने संपूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा;

मैं तेरे सब आश्‍चर्यकर्मों का वर्णन करूँगा।

हे यहोवा, मैं अपने संपूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा;

मैं तेरे सब आश्‍चर्यकर्मों का वर्णन करूँगा।

मैं तेरे कारण मगन और आनंदित होऊँगा,

हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊँगा।

धन्य है यहोवा,

क्योंकि उसने मेरी गिड़गिड़ाहट सुनी है।

यहोवा मेरा बल और मेरी ढाल है;

मेरे हृदय ने उस पर भरोसा रखा,

और मुझे सहायता मिली है।

इसलिए मेरा हृदय हर्षित है;

मैं गीत गाकर उसकी स्तुति करूँगा।

जो धन्यवाद का बलिदान चढ़ाता है

वह मेरी महिमा करता है,

और जो अपना मार्ग सीधा बनाए रखता है,

उसे मैं परमेश्‍वर का किया हुआ उद्धार दिखाऊँगा।"

मैंने उसी परमेश्‍वर पर भरोसा रखा है,

जिसके वचन की मैं प्रशंसा करता हूँ;

मैं न डरूँगा। मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है?

हे मेरे बल, मैं तेरा भजन गाऊँगा,

क्योंकि हे परमेश्‍वर, तू मेरा ऊँचा गढ़

और मेरा करुणामय परमेश्‍वर है।

तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है;

मेरे होंठ तेरी प्रशंसा करेंगे।

इसी प्रकार मैं जीवन भर

तुझे धन्य कहता रहूँगा;

और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊँगा।

हे परमेश्‍वर, सिय्योन में स्तुति तेरी प्रतीक्षा करती है;

और तेरे लिए मन्‍नतें पूरी की जाएँगी।

हे प्रार्थना के सुननेवाले,

सब प्राणी तेरे पास आएँगे।

अधर्म के काम मुझ पर प्रबल हुए हैं;

तू हमारे अपराधों को ढाँप देता है।

मैंने उसे पुकारा,

और मेरी जीभ ने उसी का गुणगान किया।

धन्य है परमेश्‍वर, जिसने मेरी प्रार्थना को अनसुना नहीं किया,

और न अपनी करुणा को मुझसे दूर किया है!

परंतु धर्मी आनंदित हों,

वे परमेश्‍वर के सामने प्रफुल्लित हों;

वे आनंदित और मगन हों!

परमेश्‍वर के लिए गीत गाओ!

उसके नाम का भजन गाओ,

जो बादलों पर सवार होकर निकलता है;

उसकी बड़ाई करो; उसका नाम याह है,

उसके सामने हर्षित होओ!

परमेश्‍वर अपने पवित्र निवासस्थान में है,

वह अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है।

परमेश्‍वर के लिए गीत गाओ!

उसके नाम का भजन गाओ,

जो बादलों पर सवार होकर निकलता है;

उसकी बड़ाई करो; उसका नाम याह है,

उसके सामने हर्षित होओ!

धन्य है प्रभु, जो प्रतिदिन हमारा बोझ उठाता है;

परमेश्‍वर ही हमारा उद्धार है। सेला।

क्या ही धन्य है वह प्रजा

जो आनंद की आवाज़ को पहचानती है!

हे यहोवा, वे लोग तेरे मुख के प्रकाश में चलते हैं।

हे यहोवा, हमारी नहीं, हमारी नहीं,

बल्कि अपनी करुणा और सच्‍चाई के कारण

अपने ही नाम की महिमा कर।

हे जाति-जाति के सब लोगो,

यहोवा की स्तुति करो!

हे राज्य-राज्य के सब लोगो,

उसकी प्रशंसा करो!

क्योंकि हम पर उसकी अपार करुणा हुई है;

और यहोवा की सच्‍चाई सदा की है।

याह की स्तुति करो!

जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूँगा,

तब निष्कपट मन से तेरा धन्यवाद करूँगा।

तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,

तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।

मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,

क्योंकि मैं आश्‍चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।

तेरे कार्य अद्भुत हैं

और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।

यहोवा जो मेरी चट्टान है, धन्य है।

वह मेरे हाथों को लड़ना

और युद्ध करना सिखाता है।

याह की स्तुति करो!

हे मेरे मन, यहोवा की स्तुति कर!

मैं जीवन भर यहोवा की स्तुति करता रहूँगा;

जब तक मैं जीवित हूँ तब तक

अपने परमेश्‍वर का भजन गाता रहूँगा।

परंतु परमेश्‍वर का धन्यवाद हो जो हमें सदैव मसीह में विजय-उत्सव में लिए चलता है और हमारे द्वारा अपने ज्ञान की सुगंध हर जगह फैलाता है;

और उसने अपनी इच्छा के भले उद्देश्य के अनुसार अपने लिए पहले से ठहराया कि यीशु मसीह के द्वारा हम उसके लेपालक पुत्र हों, ताकि उसके उस अनुग्रह की महिमा की स्तुति हो जो उसने अपने प्रिय में हमें उदारता से दिया;

कि वह अपनी महिमा के धन के अनुसार तुम्हें वह दान दे कि तुम अपने भीतरी मनुष्यत्व में उसके आत्मा के द्वारा सामर्थ्य पाकर बलवान हो जाओ,

परंतु तुम एक चुना हुआ वंश, राजकीय याजकों का समाज, पवित्र लोग, और परमेश्‍वर की निज प्रजा हो, ताकि तुम उसके सद्गुणों को प्रकट करो, जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है।

परंतु तुम एक चुना हुआ वंश, राजकीय याजकों का समाज, पवित्र लोग, और परमेश्‍वर की निज प्रजा हो, ताकि तुम उसके सद्गुणों को प्रकट करो, जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है। पहले तो तुम प्रजा नहीं थे परंतु अब परमेश्‍वर की प्रजा हो; तुम पर दया नहीं हुई थी, परंतु अब दया हुई है।

एक ही मुँह से आशिष और शाप दोनों निकलते हैं। हे मेरे भाइयो! ऐसा नहीं होना चाहिए।

मैं भी तुझसे कहता हूँ कि तू पतरसहै, और इस चट्टान पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊँगा, और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल नहीं होंगे।

मसीह यीशु के अच्छे सिपाही के समान मेरे साथ दुःख उठा।

सैनिक के रूप में कार्य करनेवाला कोई भी व्यक्‍ति अपने आपको दैनिक जीवन के झंझटों में इसलिए नहीं फँसाता कि वह अपने भरती करनेवाले को प्रसन्‍न कर सके।

विश्‍वास की अच्छी कुश्ती लड़; और उस अनंत जीवन को थाम ले, जिसके लिए तू बुलाया गया और जिसकी तूने बहुत से गवाहों के सामने उत्तम साक्षी दी थी।

बच्‍चो, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा क्योंकि तुम पिता को जान गए हो। पिताओ, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा क्योंकि तुम उसे जान गए हो जो आदि से है। युवको, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा क्योंकि तुम बलवंत हो और परमेश्‍वर का वचन तुममें बना रहता है और तुमने उस दुष्‍ट पर जय पाई है।

हे प्रियो, जब मैं तुम्हें उस उद्धार के विषय में लिखने के लिए अत्यंत उत्सुक हो रहा था, जिसमें हम सहभागी हैं, तो मैंने यह आवश्यक समझा कि मैं तुम्हें लिखकर उस विश्‍वास के लिए प्रयत्‍नशील रहने को प्रोत्साहित करूँ जो पवित्र लोगों को एक ही बार सदा के लिए सौंपा गया है।

वे प्रतिदिन एक मन होकर मंदिर-परिसर में निरंतर इकट्ठा होते, घर-घर रोटी तोड़ते, आनंद तथा मन की सीधाई से भोजन करते, और परमेश्‍वर की स्तुति किया करते थे और सब लोग उनसे प्रसन्‍न थे। प्रभु प्रतिदिन उद्धार पानेवालों को उनमें जोड़ दिया करता था।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-