Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 113

दयालु परमेश्‍वर की स्तुति

1 याह की स्तुति करो113:1 इब्रानी में "हल्लिलूयाह"!

हे यहोवा के दासो, स्तुति करो;

यहोवा के नाम की स्तुति करो!

2 यहोवा का नाम अब से

लेकर सर्वदा तक धन्य हो।

3 उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक

यहोवा के नाम की स्तुति हो।

4 यहोवा सब जातियों के ऊपर महान है,

और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है।

5 हमारे परमेश्‍वर यहोवा के तुल्य कौन है?

वह तो ऊँचे पर विराजमान है,

6 और आकाश और पृथ्वी पर दृष्‍टि करने के लिए झुकता है।

7 वह कंगाल को मिट्टी पर से,

और दरिद्र को कूड़े के ढेर से

उठाकर ऊँचा करता है,

8 कि उन्हें प्रधानों के संग,

अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए।

9 वह बाँझ स्‍त्री को घर में

बच्‍चों की आनंदित माता बनाता है।

याह की स्तुति करो113:9 इब्रानी में "हल्लिलूयाह"!

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.