Gravidez e maternidade
Gravidez e maternidade são bênçãos celebradas na Bíblia. Deus forma cada criança no ventre, cuida da mãe e da família, e abençoa a geração dos justos.
Filhos são herança do Senhor
Deus abençoa a fertilidade e o crescimento das famílias. Cada criança é obra de suas mãos, conhecida e amada antes mesmo de nascer.
परंतु इस्राएल की संतान फूलने-फलने लगी और संख्या में बहुत बढ़ गई; वे बढ़कर इतने सामर्थी हो गए कि सारा देश उनसे भर गया।
उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा;
सीधे लोगों की संतान आशिष पाएगी।
तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,
तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।
मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,
क्योंकि मैं आश्चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।
तेरे कार्य अद्भुत हैं
और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।
जब मैं गुप्त में बनाया जाता,
और पृथ्वी के गर्भ में रचा जाता था,
तब मेरी हड्डियाँ तुझसे छिपी न थीं,
तेरी आँखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा।
मेरे सब दिन तेरी पुस्तक में लिखे और निर्धारित किए गए थे,
जबकि उनमें से एक भी अस्तित्व में न था।
देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,
गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।
Força e cuidado na gravidez
Deus dá forças à mulher grávida e a sustenta em cada etapa. Sua graça é suficiente e seu poder se aperfeiçoa na fraqueza.
मैं मसीह में, जो मुझे सामर्थ्य देता है, सब कुछ कर सकता हूँ।
परंतु उसने मुझसे कहा,"मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।" अतः मैं बड़े हर्ष के साथ अपनी निर्बलताओं पर और भी अधिक गर्व करूँगा, ताकि मसीह का सामर्थ्य मुझ पर बना रहे।
अपना कान मेरी ओर लगा;
मुझे तुरंत छुड़ा ले!
तू मेरे लिए शरण की चट्टान
और मुझे बचाने के लिए दृढ़ गढ़ बन!
मूर्च्छित होते समय मैं पृथ्वी की छोर से तुझे पुकारूँगा;
मुझे उस चट्टान पर ले चल जो मेरे लिए ऊँची है।
A bênção da maternidade
A Bíblia honra a maternidade como ministério sagrado. As mães são instrumentos de Deus para formar vidas e transmitir a fé.
फिर भी यदि वह संयम के साथ विश्वास, प्रेम और पवित्रता में बनी रहे तो संतान उत्पन्न करने के द्वारा उद्धार पाएगी।
उसके बच्चे उठकर उसे धन्य कहते हैं।
उसका पति भी यह कहकर उसकी प्रशंसा करता है :
जब आदम अपनी पत्नी हव्वा के पास गया तो हव्वा ने गर्भवती होकर कैन को जन्म दिया, और कहा, "मुझे यहोवा की ओर से एक बालक मिला है।"
यहोवा ने अपने वचन के अनुसार सारा की सुधि ली; और उसने उससे जो प्रतिज्ञा की थी उसे पूरा किया। सारा गर्भवती हुई, और उसने परमेश्वर द्वारा नियुक्त समय पर अब्राहम के बुढ़ापे में उसके लिए एक पुत्र को जन्म दिया।
इसहाक ने अपनी पत्नी के लिए यहोवा से प्रार्थना की क्योंकि वह बाँझ थी। यहोवा ने उसकी प्रार्थना सुनी और उसकी पत्नी रिबका गर्भवती हुई।
Proteção divina
Deus protege a mãe e o bebê, guardando-os de todo mal. Ele acompanha cada momento com ternura e fidelidade.
जो परमप्रधान की शरण में वास करता है,
वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा।
मैं यहोवा के विषय में कहूँगा,
"वह मेरा शरणस्थान और दृढ़ गढ़ है;
वह मेरा परमेश्वर है,
मैं उस पर भरोसा रखता हूँ।"
यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा;
वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
यहोवा तेरे आने-जाने में
अब से लेकर सदा तक
तेरी रक्षा करता रहेगा।
"यदि लोग आपस में लड़ते हुए किसी गर्भवती स्त्री को ऐसी चोट पहुँचाएँ कि उसका गर्भ गिर जाए, परंतु और कुछ हानि न हो, तो चोट पहुँचानेवाले से उतना जुर्माना वसूला जाए जितना उस स्त्री का पति न्यायियों की सम्मति से ठहराए। परंतु यदि कोई अन्य क्षति पहुँचे, तो प्राण के बदले प्राण का,
Esperança e promessa
A maternidade é caminho de esperança. Como Sara, Ana e Isabel, as mães encontram na fé a força para aguardar as promessas de Deus.
विश्वास ही से सारा ने, जो स्वयं एक बाँझ थी, आयु ढल जाने पर भी गर्भधारण करने की शक्ति पाई, क्योंकि उसने प्रतिज्ञा करनेवाले को विश्वासयोग्य माना।
धन्य है वह जिसने विश्वास किया कि जो बातें प्रभु की ओर से उससे कही गई हैं, पूरी होंगी।"
तब मरियम ने कहा :
मेरा प्राण प्रभु की बड़ाई करता है,
और मेरी आत्मा अपने उद्धारकर्ता
परमेश्वर में मगन हुई,
क्योंकि उसने अपनी दासी की
दीन दशा पर दृष्टि की है।
इसलिए देखो, अब से सब पीढ़ियाँ
मुझे धन्य कहेंगी;
क्योंकि उस सामर्थी ने मेरे लिए
बड़े-बड़े कार्य किए हैं,
और उसका नाम पवित्र है,
वह बाँझ स्त्री को घर में
बच्चों की आनंदित माता बनाता है।
याह की स्तुति करो!
मैं उसे आशिष दूँगा, और उसके द्वारा निश्चय तुझे एक पुत्र दूँगा। मैं उसे आशिष दूँगा, और वह जाति-जाति की मूलमाता होगी; और उससे राज्य-राज्य के राजा उत्पन्न होंगे।"
तेरे घर के भीतर तेरी पत्नी फलवंत दाखलता के समान,
और तेरे बच्चे तेरी मेज़ के चारों ओर
जैतून के पौधों के समान होंगे।