A segunda vinda de Cristo
A segunda vinda de Cristo é a esperança suprema da Igreja. Jesus prometeu que voltará com poder e grande glória para julgar os vivos e os mortos e estabelecer seu Reino eterno.
A promessa do retorno
Jesus prometeu voltar. Os anjos declararam que Ele virá da mesma forma como ascendeu. A Igreja aguarda esse dia glorioso com expectativa.
और कहा, "हे गलीली पुरुषो, तुम खड़े-खड़े आकाश की ओर क्यों देख रहे हो? यही यीशु, जो तुम्हारे पास से स्वर्ग पर उठा लिया गया है, वैसे ही फिर आएगा जैसे तुमने उसे स्वर्ग को जाते हुए देखा है।"
जब वे आकाश की ओर टकटकी लगाकर उसे जाते हुए देख रहे थे, तो देखो, श्वेत वस्त्र पहने हुए दो पुरुष उनके पास आ खड़े हुए, और कहा, "हे गलीली पुरुषो, तुम खड़े-खड़े आकाश की ओर क्यों देख रहे हो? यही यीशु, जो तुम्हारे पास से स्वर्ग पर उठा लिया गया है, वैसे ही फिर आएगा जैसे तुमने उसे स्वर्ग को जाते हुए देखा है।"
मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ
"तुम्हारा मन व्याकुल न हो। परमेश्वर पर विश्वास रखो और मुझ पर भी विश्वास रखो। मेरे पिता के घर में बहुत से निवासस्थान हैं; यदि नहीं होते तो मैं तुमसे कह देता, क्योंकि मैं तुम्हारे लिए स्थान तैयार करने जाता हूँ। जब मैं जाकर तुम्हारे लिए स्थान तैयार कर लूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा, ताकि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो।
जो इन बातों की साक्षी देता है वह यह कहता है,"हाँ, मैं शीघ्र आ रहा हूँ।"
आमीन। हे प्रभु यीशु आ!
जो इन बातों की साक्षी देता है वह यह कहता है,"हाँ, मैं शीघ्र आ रहा हूँ।"
आमीन। हे प्रभु यीशु आ!
"देख, मैं शीघ्र आ रहा हूँ, और प्रत्येक को उसके कार्य के अनुसार देने के लिए मेरे पास प्रतिफल है।
Os sinais dos tempos
Jesus descreveu os sinais que precederão sua volta: falsos profetas, guerras, fome, terremotos e tribulação. Devemos discernir os tempos sem nos alarmar.
जगत के अंत का चिह्न
जब वह जैतून पहाड़ पर बैठा हुआ था तो शिष्यों ने एकांत में उसके पास आकर पूछा, "हमें बता कि ये बातें कब होंगी, और तेरे आगमन और इस जगत के अंत का क्या चिह्न होगा?" यीशु ने उन्हें उत्तर दिया :"सावधान रहो! कोई तुम्हें न भरमाए। क्योंकि बहुत से लोग मेरे नाम से आकर कहेंगे, ‘मैं मसीह हूँ,’ और बहुतों को भरमाएँगे। तुम युद्धों की आवाज़ और युद्धों की चर्चाएँ सुनोगे; देखो, घबरा मत जाना; क्योंकि इन बातों का होना अवश्य है, परंतु यह अंत नहीं है।
"तब वे तुम्हें कष्ट देने के लिए पकड़वाएँगे और तुम्हें मार डालेंगे, और मेरे नाम के कारण सब जातियाँ तुमसे घृणा करेंगी। तब बहुत से लोग ठोकर खाएँगे और एक दूसरे को पकड़वाएँगे और एक दूसरे से घृणा करेंगे; बहुत से झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे और बहुतों को भरमाएँगे;
और अधर्म बढ़ जाने के कारण बहुतों का प्रेम ठंडा हो जाएगा। परंतु जो अंत तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।
फिर राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा कि सब जातियों के लिए साक्षी हो और तब अंत आ जाएगा।
क्योंकि उस समय ऐसा भारी क्लेश होगा जैसा जगत के आरंभ से लेकर अब तक न तो हुआ है और न कभी होगा। यदि उन दिनों को कम न किया गया होता तो कोई भी प्राणी न बचता; परंतु चुने हुओं के कारण उन दिनों को कम किया जाएगा।
उस समय यदि कोई तुमसे कहे, ‘देखो, मसीह यहाँ है’ या ‘वहाँ है’ तो विश्वास न करना; क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे और बड़े-बड़े चिह्न और अद्भुत कार्य दिखाएँगे कि यदि संभव हो तो चुने हुओं को भी भरमा दें; देखो, मैंने पहले ही तुम्हें बता दिया है।
उस समय यदि कोई तुमसे कहे, ‘देखो, मसीह यहाँ है’ या ‘वहाँ है’ तो विश्वास न करना; क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे और बड़े-बड़े चिह्न और अद्भुत कार्य दिखाएँगे कि यदि संभव हो तो चुने हुओं को भी भरमा दें; देखो, मैंने पहले ही तुम्हें बता दिया है। इसलिए यदि वे तुमसे कहें, ‘देखो, वह जंगल में है,’ तो बाहर न निकलना; ‘देखो, वह भीतरी कमरों में है,’ तो उनका विश्वास न करना;
"झूठे भविष्यवक्ताओं से सावधान रहो, जो भेड़ों के वेश में तुम्हारे पास आते हैं, परंतु भीतर से भूखे भेड़िए हैं।
क्योंकि जाति, जाति के विरुद्ध और राज्य, राज्य के विरुद्ध उठ खड़े होंगे; स्थान-स्थान पर भूकंप आएँगे और अकाल पड़ेंगे। ये बातें पीड़ाओं का आरंभ होंगी।
"परंतु तुम अपने विषय में सावधान रहना। वे तुम्हें महासभाओं में सौंपेंगे, तुम आराधनालयों में पीटे जाओगे और मेरे कारण शासकों और राजाओं के सामने खड़े किए जाओगे, ताकि उनके लिए साक्षी हो। परंतु पहले सब जातियों में सुसमाचार का प्रचार किया जाना आवश्यक है।
"भाई, भाई को और पिता अपनी संतान को मृत्यु के लिए सौंप देगा और संतान अपने माता-पिता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और उन्हें मरवा डालेगी। मेरे नाम के कारण सब लोग तुमसे घृणा करेंगे, परंतु जो अंत तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।
बड़े-बड़े भूकंप, और स्थान-स्थान पर अकाल और महामारियाँ आएँगी, और आकाश में भयानक बातें और बड़े-बड़े चिह्न प्रकट होंगे।
A vinda gloriosa
Cristo virá nas nuvens com poder e grande glória, enviará seus anjos e reunirá seus escolhidos dos quatro ventos.
मनुष्य के पुत्र का पुनरागमन
"परंतु उन दिनों के क्लेश के तुरंत बाद सूर्य अंधकारमय हो जाएगा और चंद्रमा अपना प्रकाश नहीं देगा, आकाश से तारे गिर जाएँगे, और आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी। तब आकाश में मनुष्य के पुत्र का चिह्न दिखाई देगा, और उस समय पृथ्वी के समस्त कुल छाती पीटेंगे और मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य और बड़ी महिमा के साथ आकाश के बादलों पर आते हुए देखेंगे; और वह तुरही के ऊँचे स्वर के साथ अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे आकाश के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक, चारों दिशाओं से उसके चुने हुओं को इकट्ठा करेंगे।
अंजीर के पेड़ का उदाहरण
"अंजीर के पेड़ के इस दृष्टांत से सीखो : जब उसकी डाली कोमल हो जाती है और पत्तियाँ निकलने लगती हैं, तो तुम जान लेते हो कि ग्रीष्मकाल निकट है। उसी प्रकार जब तुम भी इन सब बातों को देखो, तो जान लेना कि वह निकट है बल्कि द्वार पर ही है।
क्योंकि मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा में आने वाला है, और उस समय वह प्रत्येक को उसके कार्य के अनुसार प्रतिफल देगा।
मनुष्य के पुत्र का पुनरागमन
"सूर्य, चंद्रमा और तारों में चिह्न दिखाई देंगे, और पृथ्वी पर संकट होगा और समुद्र और लहरों के कोलाहल से जातियाँ घबरा जाएँगी। संसार पर आने वाली बातों के भय और आशंका से लोग मूर्च्छित हो जाएँगे, क्योंकि आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी। तब लोग मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य और बड़ी महिमा के साथ बादल में आते हुए देखेंगे। जब ये बातें होने लगें तो तुम खड़े होकर अपने सिर उठाना, क्योंकि तुम्हारा छुटकारा निकट होगा।"
तब लोग मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य और बड़ी महिमा के साथ बादल में आते हुए देखेंगे।
तब लोग मनुष्य के पुत्र को बड़े सामर्थ्य और महिमा के साथ बादलों में आते हुए देखेंगे। तब वह स्वर्गदूतों को भेजेगा और पृथ्वी के छोर से लेकर आकाश के छोर तक, चारों दिशाओं से अपने चुने हुओं को इकट्ठा करेगा।
क्योंकि प्रभु स्वयं ललकार के साथ, और प्रधान स्वर्गदूत की पुकार तथा परमेश्वर की तुरही की आवाज़ के साथ स्वर्ग से उतरेगा, और जो मसीह में मृत हैं, वे पहले जी उठेंगे। तब हम जो जीवित और बचे हुए होंगे उनके साथ ही हवा में प्रभु से मिलने के लिए बादलों पर उठा लिए जाएँगे; और इस प्रकार हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे। इसलिए इन बातों से एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो।
Vigilância e preparo
Ninguém sabe o dia nem a hora. Jesus nos ordena a vigiar, orar e estar prontos, pois Ele virá quando menos esperamos.
इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा।
इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा।
इसलिए तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी तुम सोचते भी नहीं होगे, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।
सावधान रहो
"तुम अपने विषय में सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारे मन दुराचार, मतवालेपन और जीवन की चिंताओं के भार से दब जाएँ, और वह दिन अचानक फंदे के समान तुम पर आ पड़े। क्योंकि वह दिन संपूर्ण पृथ्वी की सतह पर रहनेवाले सब लोगों पर आ पड़ेगा। इसलिए हर समय जागते और प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आने वाली बातों से बच निकलो और मनुष्य के पुत्र के सामने खड़े हो सको।"
सब बातों का अंत निकट आ गया है। इसलिए संयमी बनो, और प्रार्थना के लिए सचेत रहो,
अब शांति का परमेश्वर स्वयं तुम्हें पूरी रीति से पवित्र करे, और तुम्हारी आत्मा और प्राण और देह हमारे प्रभु यीशु मसीह के आगमन तक पूर्ण रूप से निर्दोष और सुरक्षित रहें।
जिससे तुममें किसी वरदान की कमी न रही और तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रकट होने की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा करते रहते हो। वह तुम्हें अंत तक दृढ़ भी रखेगा कि हमारे प्रभु यीशु मसीह के दिन में तुम निर्दोष ठहरो।
A esperança bendita
A aguardamos a bendita esperança e a manifestação da glória do nosso grande Deus e Salvador Jesus Cristo.
परमेश्वर का अनुग्रह सब मनुष्यों के उद्धार के लिए प्रकट हुआ है, और हमें सिखाता है कि हम अभक्ति और सांसारिक अभिलाषाओं का इनकार करके इस युग में संयम, धार्मिकता और भक्ति का जीवन बिताएँ, और उस धन्य आशा की अर्थात् अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता, यीशु मसीह के महिमा में प्रकट होने की प्रतीक्षा करते रहें, जिसने अपने आपको हमारे लिए दे दिया ताकि हर प्रकार के अधर्म से हमें छुड़ा ले, और शुद्ध करके अपने लिए एक ऐसी निज प्रजा बना ले जो भले कार्यों को करने में उत्साही हो।
मैं इस बात के प्रति आश्वस्त हूँ कि जिसने तुममें भला कार्य आरंभ किया है वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूरा भी करेगा।
परमेश्वर के पवित्र आत्मा को शोकित न करो, जिसके द्वारा तुम पर छुटकारे के दिन के लिए मुहर लगाई गई है।
उसी प्रकार मसीह भी बहुतों के पापों को उठा लेने के लिए एक ही बार बलिदान हुआ; और दूसरी बार वह पाप उठाने के लिए नहीं बल्कि उनके उद्धार के लिए प्रकट होगा, जो उसकी प्रतीक्षा करते हैं।
और हम प्रेम और भले कार्यों में एक दूसरे को उत्साहित करने पर ध्यान दें। एक दूसरे के साथ संगति करना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, बल्कि एक दूसरे को प्रोत्साहित भी करते रहें; और तुम जितना उस दिन को निकट आते हुए देखो, उतना अधिक यह किया करो।
प्रभु परमेश्वर, जो है, जो था, जो आने वाला है, और जो सर्वशक्तिमान है, यह कहता है,"मैं ही अल्फ़ा और ओमेगाहूँ।"
मैंशीघ्र आ रहा हूँ;जो कुछ तेरे पास है उसे दृढ़ता से थामे रह कि कोई तेरा मुकुट छीन न ले।
हे प्रियो, यह बात तुमसे छिपी न रहे कि प्रभु के लिए एक दिन हज़ार वर्ष के समान है और हज़ार वर्ष एक दिन के समान।
परमेश्वर की संतान
अतः हे बच्चो, अब उसी में बने रहो ताकि जब वह प्रकट हो तो हमें साहस हो, और उसके आगमन पर हमें उसके सामने लज्जित न होना पड़े।