Sobre ter filhos
Filhos são uma dádiva do Senhor, uma herança que Deus confia aos pais. A Bíblia celebra a maternidade e a paternidade como vocações sagradas e fontes de bênção.
Filhos: herança do Senhor
A Escritura declara que os filhos são bênção de Deus. Cada criança é um presente precioso confiado aos pais para ser cuidado com amor.
देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,
गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।
जैसे योद्धा के हाथ में तीर,
वैसे ही जवानी की संतान होती है।
क्या ही धन्य है
वह पुरुष जिसका तरकश उनसे भरा हो!
ऐसे पुरुष फाटक पर अपने शत्रुओं से
बातें करते हुए लज्जित न होंगे।
तेरे घर के भीतर तेरी पत्नी फलवंत दाखलता के समान,
और तेरे बच्चे तेरी मेज़ के चारों ओर
जैतून के पौधों के समान होंगे।
वह बाँझ स्त्री को घर में
बच्चों की आनंदित माता बनाता है।
याह की स्तुति करो!
और परमेश्वर ने उन्हें आशिष दी, और उनसे कहा, "फूलो-फलो और पृथ्वी में भर जाओ, और उसे अपने वश में कर लो; और समुद्र की मछलियों, तथा आकाश के पक्षियों, और पृथ्वी पर चलने-फिरनेवाले सब जीव-जंतुओं पर तुम्हारा अधिकार हो।"
Instruir nos caminhos de Deus
A Bíblia orienta os pais a instruir seus filhos nos caminhos do Senhor desde cedo, com dedicação, disciplina e exemplo.
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए,
और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध मत दिलाओ; ऐसा न हो कि वे निरुत्साहित हो जाएँ।
अपने पुत्र की ताड़ना कर, तो वह तुझे सुख प्रदान करेगा; हाँ,
वह तेरे मन को आनंदित करेगा।
Cada vida é preciosa
Deus conhece e forma cada criança no ventre. Antes de nascer, Ele já nos separou e preparou um propósito para cada vida.
तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,
तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।
मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,
क्योंकि मैं आश्चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।
तेरे कार्य अद्भुत हैं
और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।
जब मैं गुप्त में बनाया जाता,
और पृथ्वी के गर्भ में रचा जाता था,
तब मेरी हड्डियाँ तुझसे छिपी न थीं,
तूने अपने बैरियों के कारण
बच्चों और शिशुओं के मुँह से अपना सामर्थ्य स्थापित किया है,
ताकि तू शत्रु और बदला लेनेवाले को रोक रखे।
तब यीशु ने कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।"