13 क्या मसीह बँट गया है? क्या पौलुस तुम्हारे लिए क्रूस पर चढ़ाया गया है? या तुम्हें पौलुस के नाम से बपतिस्मा दिया गया है? 14 मैं परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ कि क्रिसपुस और गयुस को छोड़ मैंने तुममें से किसी को भी बपतिस्मा नहीं दिया, 15 ताकि कोई यह न कहे कि तुम्हें मेरे नाम से बपतिस्मा दिया गया। 16 हाँ, मैंने स्तिफनास के घराने को भी बपतिस्मा दिया था; इन्हें छोड़ मैं नहीं जानता कि मैंने किसी और को बपतिस्मा दिया। 17 क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने के लिए नहीं बल्कि सुसमाचार सुनाने के लिए भेजा है, और वह भी शब्दों के ज्ञान के द्वारा नहीं, कहीं ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।
Publicidade
कुरिंथियों की पहली पत्री 1
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.