मसीह : परमेश्वर का ज्ञान और सामर्थ्य
22 क्योंकि यहूदी तो चिह्न माँगते हैं और यूनानी ज्ञान की खोज में रहते हैं, 23 परंतु हम क्रूस पर चढ़ाए गए मसीह का प्रचार करते हैं, जो यहूदियों के लिए ठोकर का कारण और गैरयहूदियों के लिए मूर्खता है, 24 परंतु उन बुलाए हुओं के लिए, चाहे वे यहूदी हों या यूनानी, मसीह परमेश्वर का सामर्थ्य और परमेश्वर का ज्ञान है।