15 क्या तुम नहीं जानते कि तुम्हारी देह मसीह के अंग हैं? तो क्या मैं मसीह के अंगों को लेकर वेश्या के अंग बनाऊँ? कदापि नहीं! 16 या क्या तुम नहीं जानते कि जो वेश्या से जुड़ जाता है वह उसके साथ एक तन हो जाता है? क्योंकि कहा गया है : वे दोनों एक तन होंगे। 17 परंतु जो प्रभु से जुड़ जाता है, वह उसके साथ एक आत्मा हो जाता है।
Publicidade
Publicidade