विवाह का प्रश्न
1 अब उन बातों के विषय में जो तुमने7:1 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "मुझे" लिखा है। लिखी हैं : पुरुष के लिए अच्छा यह है कि वह स्त्री को न छुए। 2 परंतु व्यभिचार से बचने के लिए प्रत्येक पुरुष की अपनी पत्नी हो, और प्रत्येक स्त्री का अपना पति। 3 पति अपनी पत्नी के प्रति और इसी प्रकार पत्नी भी अपने पति के प्रति कर्तव्य निभाए। 4 पत्नी को अपनी देह पर अधिकार नहीं, परंतु उसके पति को है। इसी प्रकार पति को भी अपनी देह पर अधिकार नहीं, परंतु उसकी पत्नी को है।