13 क्या तुम नहीं जानते कि जो मंदिर में सेवा करते हैं वे मंदिर में से खाते हैं; और जो वेदी पर सेवा करते हैं वे वेदी की भेंट में सहभागी होते हैं? 14 इसी प्रकार प्रभु ने ठहराया है कि जो सुसमाचार का प्रचार करते हैं वे सुसमाचार से ही जीविका प्राप्त करें।