संसार के विषय में चेतावनी
15 संसार से प्रेम न रखो, और न संसार की वस्तुओं से। यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है। 16 क्योंकि जो कुछ संसार में है, अर्थात् शरीर की अभिलाषा, आँखों की लालसा और धन-संपत्ति का घमंड, वह सब पिता की ओर से नहीं बल्कि संसार की ओर से है।