20 यदि कोई कहे, "मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूँ" और अपने भाई से घृणा करे तो वह झूठा है। क्योंकि जो अपने उस भाई से प्रेम नहीं रखता जिसे उसने देखा है, तो वह उस परमेश्वर से प्रेम नहीं रख सकता जिसे उसने नहीं देखा। 21 हमें उससे यह आज्ञा मिली है कि जो परमेश्वर से प्रेम रखता है वह अपने भाई से भी प्रेम रखे।