आठवीं विपत्ति : टिड्डियाँ
1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, "फ़िरौन के पास जा; क्योंकि मैंने ही उसके और उसके कर्मचारियों के मन को इसलिए कठोर कर दिया है कि उनके बीच अपने चिह्न दिखा सकूँ, 2 और तुम अपने बेटों और पोतों से इसका वर्णन कर सको कि कैसे मैंने मिस्रियों के साथ कठोरता से व्यवहार किया है, और उनके बीच कैसे-कैसे चिह्न प्रकट किए हैं। इससे तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।"