फसह के पर्व के निर्देश
5 तुम्हारे मेमने में कोई दोष न हो, और वह एक वर्ष का नर हो। तुम उसे भेड़ों में से या बकरियों में से ले सकते हो। 6 इस महीने के चौदहवें दिन तक उसे रखे रहना, और उस दिन साँझ के समय इस्राएल की सारी मंडली के लोग उसे बलि करें। 7 तब वे उसके लहू में से कुछ को लेकर उन घरों के दरवाजों के दोनों अलंगों और चौखट के ऊपरी सिरे पर लगाएँ जिनमें वे उसे खाएँगे।