2 जंगल में इस्राएलियों की सारी मंडली मूसा और हारून के विरुद्ध कुड़कुड़ाने लगी। 3 इस्राएलियों ने उनसे कहा, "भला होता हम यहोवा के हाथ से मिस्र देश में ही मार डाले जाते जब हम मांस की हाँड़ियों के पास बैठकर भरपेट भोजन करते थे, पर तुम हमें इस जंगल में इसलिए निकाल ले आए हो कि इस सारी मंडली को भूखा मार डालो।"