5 फिर ऐसा हुआ कि फ़िरौन की बेटी नील नदी में नहाने के लिए उतरी, और उसकी सखियाँ नदी के किनारे-किनारे टहलने लगीं। तब उसे नरकटों के बीच एक टोकरी दिखी और उसने अपनी दासी को उसे ले आने के लिए भेजा। 6 जब उसने उसे खोला तो एक रोते हुए बच्चे को पाया। उसे उस पर तरस आया और उसने कहा, "यह तो किसी इब्री का बच्चा होगा।"
7 तब उस बच्चे की बहन ने फ़िरौन की बेटी से कहा, "क्या मैं जाकर इब्री स्त्रियों में से किसी धाय को तेरे पास बुला लाऊँ, जो तेरे लिए इस बच्चे को दूध पिलाया करे?"
8 फ़िरौन की बेटी ने उससे कहा, "जा।" तब लड़की जाकर बच्चे की माता को बुला लाई। 9 फ़िरौन की बेटी ने उससे कहा, "तू इस बच्चे को ले जा और मेरे लिए इसे दूध पिलाया कर, और मैं तुझे मज़दूरी दूँगी।" तब वह स्त्री बच्चे को ले जाकर दूध पिलाने लगी।