निवासस्थान के लिए कारीगर
1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2 "सुन, मैं ऊरी के पुत्र बसलेल को, जो हूर का पोता और यहूदा के गोत्र का है, नाम लेकर बुलाता हूँ। 3 मैंने उसे बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान, और सब प्रकार के शिल्प कौशल के साथ परमेश्वर के आत्मा से भरा है, 4 कि वह सोने, चाँदी और पीतल से शिल्पकारी के कलात्मक नमूने तैयार करे; 5 और उनमें जड़ने के लिए मणि काटने का, तथा हर प्रकार के शिल्पकार्य के लिए लकड़ी पर नक्काशी का काम करे।