निवासस्थान के लिए कारीगर
1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2 "सुन, मैं ऊरी के पुत्र बसलेल को, जो हूर का पोता और यहूदा के गोत्र का है, नाम लेकर बुलाता हूँ। 3 मैंने उसे बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान, और सब प्रकार के शिल्प कौशल के साथ परमेश्वर के आत्मा से भरा है, 4 कि वह सोने, चाँदी और पीतल से शिल्पकारी के कलात्मक नमूने तैयार करे; 5 और उनमें जड़ने के लिए मणि काटने का, तथा हर प्रकार के शिल्पकार्य के लिए लकड़ी पर नक्काशी का काम करे। 6 देख, मैंने दान के गोत्र के ओहोलीआब को, जो अहीसामाक का पुत्र है, उसके साथ नियुक्त किया है। मैंने प्रत्येक कुशल शिल्पकार को बुद्धि प्रदान की है ताकि वे उन सब वस्तुओं को बना सकें जिनकी मैंने तुझे आज्ञा दी है :