Pular para o conteúdo
Publicidade

निर्गमन 31:1-6

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

बसलेल और ओहोलीआब

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2 "सुन, मैं ऊरी के पुत्र बसलेल को, जो हूर का पोता और यहूदा के गोत्र का है, नाम लेकर बुलाता हूँ। 3 और मैं उसको परमेश्वर की आत्मा से जो बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान31:3 बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान: अथवा, हर बात में सही परख , और सब प्रकार के कार्यों की समझ देनेवाली आत्मा है परिपूर्ण करता हूँ, 4 जिससे वह कारीगरी के कार्य बुद्धि से निकाल निकालकर सब भाँति की बनावट में, अर्थात् सोने, चाँदी, और पीतल में, 5 और जड़ने के लिये मणि काटने में, और लकड़ी पर नक्काशी का काम करे। 6 और सुन, मैं दान के गोत्रवाले अहीसामाक के पुत्र ओहोलीआब को उसके संग कर देता हूँ; वरन् जितने बुद्धिमान हैं उन सभी के हृदय में मैं बुद्धि देता हूँ, जिससे जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैंने तुझे दी है उन सभी को वे बनाएँ;

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, 2 "सुनो, मैंने यहूदाह गोत्र के हूर के पौत्र, उरी के पुत्र बसलेल को नाम लेकर बुलाया है. 3 मैंने उसे मेरे आत्मा से प्रवीणता, समझ, बुद्धि और सब कामों की समझ देकर भर दिया है, 4 ताकि वह सोना, चांदी एवं कांसे पर कलात्मक रचना कर सके, 5 जड़ने के उद्देश्य से पत्थर काटने में कुशल तथा लकड़ी के खोदने में बुद्धि से कलाकारी का काम कर सके. 6 और मैंने उसके साथ दान गोत्र के अहीसामक के पुत्र ओहोलियाब को सहायक चुना है.

    "तथा उन सभी में जो योग्य हैं, उनको मैं समझ देता हूं कि वे वह सब बनाएं, जो मैंने तुमसे कहा.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2 "सुन, मैं ऊरी के पुत्र बसलेल को, जो हूर का पोता और यहूदा के गोत्र का है, नाम लेकर बुलाता हूँ। 3 मैंने उसे बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान, और सब प्रकार के शिल्प कौशल के साथ परमेश्‍वर के आत्मा से भरा है, 4 कि वह सोने, चाँदी और पीतल से शिल्पकारी के कलात्मक नमूने तैयार करे; 5 और उनमें जड़ने के लिए मणि काटने का, तथा हर प्रकार के शिल्पकार्य के लिए लकड़ी पर नक्‍काशी का काम करे। 6 देख, मैंने दान के गोत्र के ओहोलीआब को, जो अहीसामाक का पुत्र है, उसके साथ नियुक्‍त किया है। मैंने प्रत्येक कुशल शिल्पकार को बुद्धि प्रदान की है ताकि वे उन सब वस्तुओं को बना सकें जिनकी मैंने तुझे आज्ञा दी है :

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.