6 अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया और यह उसके लिए धार्मिकता गिना गया।3:6 उत्पत्ति 15:6
7 इसलिए यह जान लो कि जो विश्वास करनेवाले हैं, वे अब्राहम के पुत्र हैं। 8 पवित्रशास्त्र ने पहले ही से यह जानकर कि परमेश्वर विश्वास के द्वारा गैरयहूदियों को धर्मी ठहराएगा, पहले से ही अब्राहम को यह सुसमाचार सुना दिया, सब जातियाँ तुझमें आशिष पाएँगी।3:8 उत्पत्ति 12:3; 18:18 9 इसलिए, जो विश्वास करनेवाले हैं, वे विश्वासी अब्राहम के साथ आशिष पाते हैं।