6 जैसे अब्राहाम ने "परमेश्वर में विश्वास किया, और यह उनके लिए धार्मिकता माना गया."3:6 उत्प 15:6
7 इसलिये अब यह भली-भांति समझ लो कि जिन्होंने विश्वास किया है वे ही अब्राहाम की संतान हैं. 8 पवित्र शास्त्र ने पहले से जानकर कि परमेश्वर गैर-यहूदियों को विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराएंगे, पहले ही अब्राहाम को यह शुभ संदेश देते हुए कहा था: "सभी राष्ट्र तुममें आशीषित होंगे."3:8 उत्प 12:3; 18:18; 22:18 9 इसलिये वे सभी, जो विश्वास करते हैं, अब्राहाम—विश्वास पुरुष—के साथ, जो स्वयं विश्वासी थे, आशीषित किए जाते हैं.