Pular para o conteúdo
Publicidade

गलातियों 3:6-9

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

6 "अब्राहम ने तो परमेश्वर पर विश्वास किया और यह उसके लिये धार्मिकता गिनी गई।" (उत्प. 15:6) 7 तो यह जान लो, कि जो विश्वास करनेवाले हैं, वे ही अब्राहम की सन्तान हैं। 8 और पवित्रशास्त्र ने पहले ही से यह जानकर, कि परमेश्वर अन्यजातियों को विश्वास से धर्मी ठहराएगा, पहले ही से अब्राहम को यह सुसमाचार सुना दिया, कि "तुझ में सब जातियाँ आशीष पाएँगी।" (उत्प. 12:3, उत्प. 18:18) 9 तो जो विश्वास करनेवाले हैं, वे विश्वासी अब्राहम के साथ आशीष पाते हैं।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    6 जैसे अब्राहाम ने "परमेश्वर में विश्वास किया, और यह उनके लिए धार्मिकता माना गया."3:6 उत्प 15:6

    7 इसलिये अब यह भली-भांति समझ लो कि जिन्होंने विश्वास किया है वे ही अब्राहाम की संतान हैं. 8 पवित्र शास्त्र ने पहले से जानकर कि परमेश्वर गैर-यहूदियों को विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराएंगे, पहले ही अब्राहाम को यह शुभ संदेश देते हुए कहा था: "सभी राष्ट्र तुममें आशीषित होंगे."3:8 उत्प 12:3; 18:18; 22:18 9 इसलिये वे सभी, जो विश्वास करते हैं, अब्राहाम—विश्वास पुरुष—के साथ, जो स्वयं विश्वासी थे, आशीषित किए जाते हैं.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    6 अब्राहम ने परमेश्‍वर पर विश्‍वास किया और यह उसके लिए धार्मिकता गिना गया।3:6 उत्पत्ति 15:6

    7 इसलिए यह जान लो कि जो विश्‍वास करनेवाले हैं, वे अब्राहम के पुत्र हैं। 8 पवित्रशास्‍त्र ने पहले ही से यह जानकर कि परमेश्‍वर विश्‍वास के द्वारा गैरयहूदियों को धर्मी ठहराएगा, पहले से ही अब्राहम को यह सुसमाचार सुना दिया, सब जातियाँ तुझमें आशिष पाएँगी।3:8 उत्पत्ति 12:3; 18:18 9 इसलिए, जो विश्‍वास करनेवाले हैं, वे विश्‍वासी अब्राहम के साथ आशिष पाते हैं।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.