अविश्वास के विरुद्ध चेतावनी
7 अतः जैसा पवित्र आत्मा कहता है :
यदि आज तुम उसकी आवाज़ सुनो,
8 तो अपने मनों को वैसे कठोर न करना,
जैसे तुमने जंगल में परीक्षा के दिन
मुझे क्रोध दिलाने के समय किया था।
12 हे भाइयो, सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुममें से किसी का मन बुरा और अविश्वासी हो और वह तुम्हें जीवित परमेश्वर से दूर कर दे। 13 जब तक "आज का दिन" कहलाता है, तब तक एक दूसरे को प्रतिदिन प्रोत्साहित करते रहो, ताकि तुममें से कोई पाप के छलावे में आकर कठोर न हो जाए— 15 जैसा कहा गया है :
यदि आज तुम उसकी आवाज़ सुनो, तो अपने मनों को वैसे कठोर न करना, जैसे तुमने मुझे क्रोध दिलाने के समय किया था।3:15 भजन 95:7-8