अविश्वास के प्रति चेतावनी
7 इसलिये ठीक जिस प्रकार पवित्र आत्मा का कहना है:
"यदि आज, तुम उनकी आवाज सुनो,
8 तो अपने हृदय कठोर न कर लेना,
जैसा तुमने मुझे उकसाते हुए बंजर भूमि,
में परीक्षा के समय किया था,
12 प्रिय भाई बहनो, सावधान रहो कि तुम्हारे समाज में किसी भी व्यक्ति का ऐसा बुरा तथा अविश्वासी हृदय न हो, जो जीवित परमेश्वर से दूर हो जाता है. 13 परंतु जब तक वह दिन, जिसे आज कहा जाता है, हमारे सामने है, हर दिन एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो, ऐसा न हो कि तुममें से कोई भी पाप के छलावे के द्वारा कठोर बन जाए. 15 जैसा कि वर्णन किया गया है:
"यदि आज तुम उनकी आवाज सुनो
तो अपने हृदय कठोर न कर लेना,
जैसा तुमने उस समय मुझे उकसाते हुए किया था."3:15 स्तोत्र 95:7, 8