Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्रानियों 3:7,8,12,13,15

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

अविश्वास के प्रति चेतावनी

7 इसलिए जैसा पवित्र आत्मा कहता है,

"यदि आज तुम उसका शब्द सुनो,

8 तो अपने मन को कठोर न करो,

जैसा कि क्रोध दिलाने के समय और

परीक्षा के दिन जंगल में किया था। (निर्ग. 17:7, गिन. 20:2,5,13)

12 हे भाइयों, चौकस रहो, कि तुम में ऐसा बुरा और अविश्वासी मन न हो, जो जीविते परमेश्वर से दूर हटा ले जाए। 13 वरन् जिस दिन तक आज का दिन कहा जाता है, हर दिन एक दूसरे को समझाते रहो, ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन पाप के छल में आकर कठोर हो जाए। 15 जैसा कहा जाता है,

"यदि आज तुम उसका शब्द सुनो,

तो अपने मनों को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय किया था।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    7 इसलिये ठीक जिस प्रकार पवित्र आत्मा का कहना है:

    "यदि आज, तुम उनकी आवाज सुनो,

    8 तो अपने हृदय कठोर न कर लेना,

    जैसा तुमने मुझे उकसाते हुए बंजर भूमि,

    में परीक्षा के समय किया था,

    12 प्रिय भाई बहनो, सावधान रहो कि तुम्हारे समाज में किसी भी व्यक्ति का ऐसा बुरा तथा अविश्वासी हृदय न हो, जो जीवित परमेश्वर से दूर हो जाता है. 13 परंतु जब तक वह दिन, जिसे आज कहा जाता है, हमारे सामने है, हर दिन एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो, ऐसा न हो कि तुममें से कोई भी पाप के छलावे के द्वारा कठोर बन जाए. 15 जैसा कि वर्णन किया गया है:

    "यदि आज तुम उनकी आवाज सुनो

    तो अपने हृदय कठोर न कर लेना,

    जैसा तुमने उस समय मुझे उकसाते हुए किया था."3:15 स्तोत्र 95:7, 8

  2. HSB Hindi Standard Bible

    7 अतः जैसा पवित्र आत्मा कहता है :

    यदि आज तुम उसकी आवाज़ सुनो,

    8 तो अपने मनों को वैसे कठोर न करना,

    जैसे तुमने जंगल में परीक्षा के दिन

    मुझे क्रोध दिलाने के समय किया था।

    12 हे भाइयो, सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुममें से किसी का मन बुरा और अविश्‍वासी हो और वह तुम्हें जीवित परमेश्‍वर से दूर कर दे। 13 जब तक "आज का दिन" कहलाता है, तब तक एक दूसरे को प्रतिदिन प्रोत्साहित करते रहो, ताकि तुममें से कोई पाप के छलावे में आकर कठोर न हो जाए— 15 जैसा कहा गया है :

    यदि आज तुम उसकी आवाज़ सुनो, तो अपने मनों को वैसे कठोर न करना, जैसे तुमने मुझे क्रोध दिलाने के समय किया था।3:15 भजन 95:7-8

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.