मलिकिसिदक की महानता
1 यह मलिकिसिदक शालेम का राजा और परमप्रधान परमेश्वर का याजक था। जब अब्राहम राजाओं का संहार करके लौट रहा था, तो इसी ने उससे भेंट करके उसे आशिष दी।7:1 उत्पत्ति 14:17-19 2 इसी को अब्राहम ने सब वस्तुओं का दशमांश भी दिया।7:2 उत्पत्ति 14:20 मलिकिसिदक अपने नाम के अनुसार पहले तो धार्मिकता का राजा है, और फिर शालेम का राजा अर्थात् शांति का राजा भी है। 3 उसका न तो कोई पिता, न माता, और न ही कोई वंशावली है, उसके दिनों का न तो आरंभ है और न ही जीवन का अंत; परंतु परमेश्वर के पुत्र के सदृश्य ठहरकर वह सदा के लिए याजक बना रहता है।