Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्री 7:1-3

OHSS Hindi Contemporary Version

पुरोहित मेलखीज़ेदेक

1 परम प्रधान परमेश्वर के पुरोहित शालेम नगर के राजा मेलखीज़ेदेक ने अब्राहाम से उस समय भेंट की और उन्हें आशीष दी, जब अब्राहाम राजाओं को हरा करके लौट रहे थे, 2 उन्हें अब्राहाम ने युद्ध में प्राप्‍त हुई सामग्री का दसवां अंश भेंट किया. मेलखीज़ेदेक नाम का प्राथमिक अर्थ है "धार्मिकता के राजा"; तथा दूसरा अर्थ होगा "शांति के राजा" क्योंकि वह "शालेम नगर के राजा" थे. 3 किसी को भी मेलखीज़ेदेक की वंशावली के विषय में कुछ भी मालूम नहीं है जिसका न पिता न माता न वंशावली है, जिसके न दिनों का आदि है और न जीवन का अंत है, परमेश्वर के पुत्र के समान वह अनंत काल के पुरोहित हैं.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 यह मलिकिसिदक शालेम का राजा और परमप्रधान परमेश्‍वर का याजक था। जब अब्राहम राजाओं का संहार करके लौट रहा था, तो इसी ने उससे भेंट करके उसे आशिष दी।7:1 उत्पत्ति 14:17-19 2 इसी को अब्राहम ने सब वस्तुओं का दशमांश भी दिया।7:2 उत्पत्ति 14:20 मलिकिसिदक अपने नाम के अनुसार पहले तो धार्मिकता का राजा है, और फिर शालेम का राजा अर्थात् शांति का राजा भी है। 3 उसका न तो कोई पिता, न माता, और न ही कोई वंशावली है, उसके दिनों का न तो आरंभ है और न ही जीवन का अंत; परंतु परमेश्‍वर के पुत्र के सदृश्य ठहरकर वह सदा के लिए याजक बना रहता है।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 यह मलिकिसिदक7:1 मलिकिसिदक: इस नाम का अर्थ "धर्म का राजा" है - यह दो शब्दों से मिलकर, "राजा और धर्मी" से बना हैं। शालेम का राजा, और परमप्रधान परमेश्वर का याजक7:1 और परमप्रधान परमेश्वर का याजक सर्वदा याजक बना रहता है, जब अब्राहम राजाओं को मारकर लौटा जाता था, तो इसी ने उससे भेंट करके उसे आशीष दी, 2 इसी को अब्राहम ने सब वस्तुओं का दसवाँ अंश भी दिया। यह पहले अपने नाम के अर्थ के अनुसार, धार्मिकता का राजा और फिर शालेम अर्थात् शान्ति का राजा है। 3 जिसका न पिता, न माता, न वंशावली है, जिसके न दिनों का आदि है और न जीवन का अन्त है; परन्तु परमेश्वर के पुत्र के स्वरूप ठहरकर वह सदा के लिए याजक बना रहता है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.