मलिकिसिदक याजक
1 यह मलिकिसिदक7:1 मलिकिसिदक: इस नाम का अर्थ "धर्म का राजा" है - यह दो शब्दों से मिलकर, "राजा और धर्मी" से बना हैं। शालेम का राजा, और परमप्रधान परमेश्वर का याजक7:1 और परमप्रधान परमेश्वर का याजक सर्वदा याजक बना रहता है, जब अब्राहम राजाओं को मारकर लौटा जाता था, तो इसी ने उससे भेंट करके उसे आशीष दी, 2 इसी को अब्राहम ने सब वस्तुओं का दसवाँ अंश भी दिया। यह पहले अपने नाम के अर्थ के अनुसार, धार्मिकता का राजा और फिर शालेम अर्थात् शान्ति का राजा है। 3 जिसका न पिता, न माता, न वंशावली है, जिसके न दिनों का आदि है और न जीवन का अन्त है; परन्तु परमेश्वर के पुत्र के स्वरूप ठहरकर वह सदा के लिए याजक बना रहता है।