यीशु के पीछे हो लेने का मूल्य
57 जब वे मार्ग में जा रहे थे, किसी ने यीशु से कहा, "9:57 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "प्रभु," लिखा है।जहाँ भी तू जाएगा, मैं तेरे पीछे चलूँगा।" 58 यीशु ने उससे कहा,"लोमड़ियों की माँदें और आकाश के पक्षियों के घोंसले होते हैं, परंतु मनुष्य के पुत्र के लिए सिर रखने का भी स्थान नहीं है।" 59 उसने दूसरे से कहा,"मेरे पीछे हो ले।" परंतु उसने कहा, "प्रभु, पहले मुझे जाकर अपने पिता को गाड़ने की अनुमति दे।" 60 परंतु उसने उससे कहा,"मृतकों को अपने मृतक गाड़ने दे, पर तू जाकर परमेश्वर के राज्य का प्रचार कर।" 61 फिर एक और ने भी कहा, "प्रभु, मैं तेरे पीछे चलूँगा; परंतु पहले मुझे अपने घर वालों से विदा लेने की अनुमति दे।" 62 परंतु यीशु ने उससे कहा,"जो कोई हल पर हाथ रखकर पीछे की ओर देखता है, वह परमेश्वर के राज्य के योग्य नहीं।"