यीशु के प्रथम शिष्य
16 जब वह गलील की झील के किनारे जा रहा था तो उसने शमौन और उसके भाई अंद्रियास को झील में जाल डालते हुए देखा क्योंकि वे मछुए थे। 17 यीशु ने उनसे कहा,"मेरे पीछे आओ; मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुए बनाऊँगा।" 18 तब वे तुरंत जालों को छोड़कर उसके पीछे चल दिए।