फसह भोज की तैयारी
12 अख़मीरी रोटी के पर्व के पहले दिन, जब फसह के मेमने का बलिदान किया जाता था, उसके शिष्यों ने उससे पूछा, "तू कहाँ चाहता है कि हम जाकर तेरे खाने के लिए फसह का भोज तैयार करें?"
26 फिर वे भजन गाकर जैतून पहाड़ की ओर चले गए।
गतसमनी बाग में यीशु की प्रार्थना
32 फिर वे गतसमनी नामक स्थान पर आए, और उसने अपने शिष्यों से कहा,"जब तक मैं प्रार्थना करता हूँ, यहीं बैठे रहो!"
यीशु का बंदी बनाया जाना
43 अभी यीशु यह कह ही रहा था कि यहूदा जो बारहों में से एक था, आ पहुँचा; और उसके साथ मुख्य याजकों, शास्त्रियों और धर्मवृद्धों की ओर से आई एक भीड़ थी जिनके पास तलवारें और लाठियाँ थीं।
46 तब उन्होंने यीशु पर हाथ डाला और उसे पकड़ लिया।