बारह प्रेरित
1 फिर यीशु ने अपने बारह शिष्यों को पास बुलाकर उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया कि वे उन्हें निकालें और हर प्रकार की बीमारी और हर प्रकार की दुर्बलता को दूर करें। 2 और उन बारह प्रेरितों के नाम ये हैं : पहला शमौन, जो पतरस कहलाता है, और उसका भाई अंद्रियास, ज़ब्दी का पुत्र याकूब, और उसका भाई यूहन्ना, 3 फिलिप्पुस, और बरतुल्मै, थोमा, और कर वसूलनेवाला मत्ती, हलफई का पुत्र याकूब, और तद्दै10:3 कुछ हस्तलेखों में "तद्दै" के स्थान पर "लिब्बै जो तद्दै कहलाता है" लिखा है।, 4 शमौन कनानी, और यहूदा इस्करियोती जिसने यीशु को पकड़वा भी दिया।