Pular para o conteúdo
Publicidade

मत्तियाह 10:1-4

OHSS Hindi Contemporary Version

येशु बारह शिष्यों को सेवकाई में भेजते है

1 येशु ने अपने बारह शिष्यों को बुलाकर उन्हें अधिकार दिया कि वे दुष्टात्मा को निकाला करें तथा हर एक प्रकार के रोग और बीमारी से स्वस्थ करें.

2 इन बारह प्रेरितों के नाम इस प्रकार हैं:

शिमओन जो पेतरॉस कहलाए, उनके भाई आन्द्रेयास,

ज़ेबेदियॉस के पुत्र याकोब, उनके भाई योहन,

3 फ़िलिप्पॉस, बारथोलोमेयॉस,

थोमॉस, चुंगी लेनेवाले मत्तियाह,

हलफ़ेयॉस के पुत्र याकोब, थद्देइयॉस,

4 कनानी शिमओन तथा कारियोतवासी यहूदाह, जिसने उनके साथ धोखा किया.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 फिर यीशु ने अपने बारह शिष्यों को पास बुलाकर उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया कि वे उन्हें निकालें और हर प्रकार की बीमारी और हर प्रकार की दुर्बलता को दूर करें। 2 और उन बारह प्रेरितों के नाम ये हैं : पहला शमौन, जो पतरस कहलाता है, और उसका भाई अंद्रियास, ज़ब्दी का पुत्र याकूब, और उसका भाई यूहन्‍ना, 3 फिलिप्पुस, और बरतुल्मै, थोमा, और कर वसूलनेवाला मत्ती, हलफई का पुत्र याकूब, और तद्दै10:3 कुछ हस्तलेखों में "तद्दै" के स्थान पर "लिब्बै जो तद्दै कहलाता है" लिखा है।, 4 शमौन कनानी, और यहूदा इस्करियोती जिसने यीशु को पकड़वा भी दिया।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 फिर उसने अपने बारह चेलों को पास बुलाकर, उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें।

    2 इन बारह प्रेरितों10:2 प्रेरितों: प्रेरित शब्द यूनानी भाषा "अपोसतोलॉस" शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ, "वह जो भेजा जाता है।" के नाम ये हैं: पहला शमौन, जो पतरस कहलाता है, और उसका भाई अन्द्रियास; जब्दी का पुत्र याकूब, और उसका भाई यूहन्ना; 3 फिलिप्पुस और बरतुल्मै, थोमा, और चुंगी लेनेवाला मत्ती, हलफईस का पुत्र याकूब और तद्दै। 4 शमौन कनानी10:4 शमौन कनानी: वह एक प्राचीन यहूदी समुदाय का सदस्य था, इस समुदाय का लक्ष्य विश्व यहूदी साम्राज्य की स्थापना करना और इसी कारण वे सन 70 तक रोमी साम्राज्य के कट्टर विरोधी थे।, और यहूदा इस्करियोती, जिसने उसे पकड़वाया।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.