योना और सुलैमान से बढ़कर
38 तब कुछ शास्त्रियों और फरीसियों ने उससे कहा, "हे गुरु, हम तुझसे कोई चिह्न देखना चाहते हैं।" 39 इस पर उसने उनसे कहा,"बुरी और व्यभिचारी पीढ़ी चिह्न ढूँढ़ती है, परंतु योना भविष्यवक्ता के चिह्न को छोड़ उसे कोई चिह्न नहीं दिया जाएगा। 40 क्योंकि जिस प्रकार योना एक विशाल मछली के पेट में तीन दिन और तीन रात रहा,उसी प्रकार मनुष्य का पुत्र भी पृथ्वी के गर्भ में तीन दिन और तीन रात रहेगा।