धनवान और परमेश्वर का राज्य
23 तब यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,"मैं तुमसे सच कहता हूँ कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है। 24 मैं तुमसे फिर कहता हूँ कि परमेश्वर के राज्य में एक धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के छेद में से निकल जाना अधिक सहज है।" 25 जब शिष्यों ने यह सुना तो वे बहुत आश्चर्यचकित होकर कहने लगे, "तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?" 26 यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।"