Pular para o conteúdo
Publicidade

मत्ती रचित सुसमाचार 23:25,26

HSB Hindi Standard Bible

25 "हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम कटोरे और थाली को बाहर से माँजते हो, परंतु वे भीतर लूट और असंयम से भरे हैं। 26 हे अंधे फरीसी! पहले कटोरे23:26 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "और थाली" लिखा है।को भीतर से तो माँज ताकि वह बाहर से भी स्वच्छ हो जाए।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    25 "धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! प्याले तथा बर्तन को बाहर से तो तुम अच्छी तरह से साफ़ करते हो किंतु अंदर लालच तथा असंयम से भरा है. 26 अंधे फ़रीसियो! पहले प्याले तथा बर्तन को भीतर से साफ़ करो कि वे बाहर से भी साफ़ हो जाएं.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    25 "हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम कटोरे और थाली को ऊपर-ऊपर से तो माँजते हो परन्तु वे भीतर अंधेर असंयम से भरे हुए हैं। 26 हे अंधे फरीसी, पहले कटोरे और थाली को भीतर से माँज कि वे बाहर से भी स्वच्छ हों।23:26 भीतर से .... स्वच्छ हों: यीशु ने उन्हें यह सिखाया कि पहले हृदय को साफ करना आवश्यक हैं, जिससे कि बाहरी आचरण वास्तव में शुद्ध और पवित्र हो सकता है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.