मत्ती का बुलाया जाना
9 वहाँ से आगे बढ़ने पर यीशु ने मत्ती नामक एक मनुष्य को कर-चौकी पर बैठे देखा, और उससे कहा,"मेरे पीछे हो ले।" और वह उठकर उसके पीछे हो लिया। 10 फिर ऐसा हुआ कि जब यीशु घर में भोजन करने बैठा, तो देखो, बहुत से कर वसूलनेवाले और पापी आकर यीशु और उसके शिष्यों के साथ भोजन करने लगे। 11 यह देखकर फरीसी उसके शिष्यों से कहने लगे, "तुम्हारा गुरु कर वसूलनेवालों और पापियों के साथ क्यों भोजन करता है?" 12 यह सुनकर यीशु ने कहा,"वैद्य की आवश्यकता स्वस्थ लोगों को नहीं बल्कि बीमारों को है। 13 तुम जाकर इसका अर्थ सीखो : मैं दया चाहता हूँ, बलिदान नहीं;9:13 होशे 6:6क्योंकि मैं धर्मियों को नहीं बल्कि पापियों को9:13 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "पश्चात्ताप करने के लिए" लिखा है।बुलाने आया हूँ।"