8 धोखे और झूठ को मुझसे दूर कर दे;
मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना।
मेरे प्रतिदिन का भोजन मुझे दिया कर।
9 कहीं ऐसा न हो कि मेरे पास बहुत अधिक हो जाए
और मैं तेरा इनकार करके कहूँ,
"यहोवा कौन है?"
या मैं घटी में पड़कर चोरी करूँ
और अपने परमेश्वर के नाम पर कलंक लगाऊँ।