Pular para o conteúdo
Publicidade

सूक्ति संग्रह 30:8,9

OHSS Hindi Contemporary Version

8 मुझसे वह सब अत्यंत दूर कर दीजिए, जो झूठ है, असत्य है;

न तो मुझे निर्धनता में डालिए और न मुझे धन दीजिए,

मात्र मुझे उतना ही भोजन प्रदान कीजिए, जितना आवश्यक है.

9 ऐसा न हो कि सम्पन्‍नता में मैं आपका त्याग ही कर दूं

और कहने लगूं, ‘कौन है यह याहवेह?’

अथवा ऐसा न हो कि निर्धनता की स्थिति में मैं चोरी करने के लिए बाध्य हो जाऊं,

और मेरे परमेश्वर के नाम को कलंकित कर बैठूं.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    8 धोखे और झूठ को मुझसे दूर कर दे;

    मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना।

    मेरे प्रतिदिन का भोजन मुझे दिया कर।

    9 कहीं ऐसा न हो कि मेरे पास बहुत अधिक हो जाए

    और मैं तेरा इनकार करके कहूँ,

    "यहोवा कौन है?"

    या मैं घटी में पड़कर चोरी करूँ

    और अपने परमेश्‍वर के नाम पर कलंक लगाऊँ।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    8 अर्थात् व्यर्थ और झूठी बात मुझसे दूर रख; मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना;

    प्रतिदिन की रोटी मुझे खिलाया कर। (1 तीमु. 6:8)

    9 ऐसा न हो कि जब मेरा पेट भर जाए, तब मैं इन्कार करके कहूँ कि यहोवा कौन है?

    या निर्धन होकर चोरी करूँ,

    और परमेश्वर के नाम का अनादर करूँ।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.