पाप का परिणाम
8 तब यहोवा परमेश्वर, जो दिन के ठंडे समय वाटिका में फिरता था, उसका शब्द उनको सुनाई दिया। तब आदम और उसकी पत्नी वाटिका के वृक्षों के बीच यहोवा परमेश्वर से छिप गए। 9 तब यहोवा परमेश्वर ने पुकारकर आदम से पूछा, "तू कहाँ है?" 10 उसने कहा, "मैं तेरा शब्द वाटिका में सुनकर डर गया, क्योंकि मैं नंगा था3:10 क्योंकि मैं नंगा था: इस कथन में उसके द्वारा अपने विचारों को परमेश्वर से छिपाने की स्वाभाविक प्रवृति दिखाई देती है। नंगाई का ज़िक्र है, परन्तु उस आज्ञा उल्लंघन का नहीं जिससे यह बात आई। ; इसलिए छिप गया।"