Pular para o conteúdo
Publicidade

Genesis 3:8-10

HSB Hindi Standard Bible

पाप का फल

8 फिर दिन के ठंडे समय उन्हें वाटिका में यहोवा परमेश्‍वर के चलने-फिरने की आवाज़ सुनाई दी; इस पर आदम और उसकी पत्‍नी वाटिका के वृक्षों में यहोवा परमेश्‍वर की उपस्थिति से छिप गए। 9 तब यहोवा परमेश्‍वर ने पुकारकर आदम से पूछा, "तू कहाँ है?"

10 उसने कहा, "वाटिका में तेरी आवाज़ सुनकर मैं डर गया, क्योंकि मैं नंगा था। इसलिए मैं छिप गया।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    8 जब आदम और स्त्री ने दिन के ठण्डे समय में याहवेह परमेश्वर के आने की आवाज बगीचे में सुनी, तब आदम और उसकी पत्नी पेड़ों के बीच में छिप गये. 9 किंतु याहवेह परमेश्वर ने आदम को बुलाया और पूछा, "तुम कहां हो?"

    10 आदम ने उत्तर दिया, "आपके आने का शब्द सुनकर हम डर गये और हम छिप गये क्योंकि हम नंगे हैं."

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    8 तब यहोवा परमेश्वर, जो दिन के ठंडे समय वाटिका में फिरता था, उसका शब्द उनको सुनाई दिया। तब आदम और उसकी पत्नी वाटिका के वृक्षों के बीच यहोवा परमेश्वर से छिप गए। 9 तब यहोवा परमेश्वर ने पुकारकर आदम से पूछा, "तू कहाँ है?" 10 उसने कहा, "मैं तेरा शब्द वाटिका में सुनकर डर गया, क्योंकि मैं नंगा था3:10 क्योंकि मैं नंगा था: इस कथन में उसके द्वारा अपने विचारों को परमेश्वर से छिपाने की स्वाभाविक प्रवृति दिखाई देती है। नंगाई का ज़िक्र है, परन्तु उस आज्ञा उल्लंघन का नहीं जिससे यह बात आई। ; इसलिए छिप गया।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.