6 तब मैंने कहा, "हाय, प्रभु यहोवा! देख, मैं तो बोलना भी नहीं जानता1:6 मैं तो बोलना भी नहीं जानता: मुझ में सफलता के लिए बोलने का कौशल्य नहीं है। इस्राएल के भविष्यद्वक्ता धार्मिक बातों में देश के प्रचारक थे और राजनीति में वे भाषण देनेवाले।, क्योंकि मैं कम उम्र का हूँ।" 7 परन्तु यहोवा ने मुझसे कहा, "मत कह कि मैं कम उम्र का हूँ; क्योंकि जिस किसी के पास मैं तुझे भेजूँ वहाँ तू जाएगा, और जो कुछ मैं तुझे आज्ञा दूँ वही तू कहेगा। 8 तू उनसे भयभीत न होना, क्योंकि तुझे छुड़ाने के लिये मैं तेरे साथ हूँ, यहोवा की यही वाणी है।" (प्रेरि. 26:17, प्रेरि. 18:9,10)