Pular para o conteúdo
Publicidade

1 तवारीख़ 14

दाऊद का महल और खानदान

1 और सूर के बादशाह हीराम ने दाऊद के क़ासिद और उसके लिए महल बनाने के लिए देवदार के लट्ठे और राजगीर और बढ़ई भेजे। 2 और दाऊद जान गया कि ख़ुदावन्द ने उसे बनी — इस्राईल का बादशाह बना कर क़ाईम कर दिया है, क्यूँकि उसकी हुकूमत उसके इस्राईली लोगों की ख़ातिर मुम्ताज़ की गई थी। 3 और दाऊद ने येरूशलेम में और 'औरतें ब्याह लीं, और उससे और बेटे बेटियाँ पैदा हुए। 4 और उसके उन बच्चों के नाम जो येरूशलेम में पैदा हुए यह हैं: सम्मू’अ और सोबाब और नातन और सुलेमान, 5 और इब्हार और इलिसू’अ और इलफ़ालत, 6 और नौजा और नफ़ज और यफ़ी’आ, 7 और इलिसमा' और और बा’लयद’अ और इलिफ़ालत।

दाऊद का फ़िलिस्ति पर कब्ज़ा करना

8 और जब फ़िलिस्तियों ने सुना कि दाऊद मम्सूह होकर सारे इस्राईल का बादशाह बना है तो सब फ़िलिस्ती दाऊद की तलाश में चढ़ आये और दाऊद यह सुनकर उनके मुक़ाबिले को निकला। 9 और फ़िलिस्तियों ने आकर रिफ़ाईम की वादी में धावा मारा। 10 तब दाऊद ने ख़ुदा से सवाल किया, "क्या मैं फ़िलिस्तियों पर चढ़ जाऊँ? क्या तू उनको मेरे हाथ में कर देगा?" ख़ुदावन्द ने उसे फ़रमाया, "चढ़ जा क्यूँकि मैं उनको तेरे हाथ में कर दूँगा।" 11 तब वह बा’ल पराज़ीम में आये और दाऊद ने वहीं उनको मारा और दाऊद ने कहा, "ख़ुदा ने मेरे हाथ से दुश्मनों को ऐसा चीरा, जैसे पानी चाक हो जाता है।" इस वजह से उन्होंने उस मक़ाम का नाम बा’ल पराज़ीम रख्खा। 12 और वह अपने बुतों को वहाँ छोड़ गए, और वह दाऊद के हुक्म से आग में जला दिए गए। 13 और फ़िलिस्तियों ने फिर उस वादी में धावा मारा। 14 और दाऊद ने फिर ख़ुदा से सवाल किया, और ख़ुदा ने उससे कहा, "तू उनका पीछा न कर, बल्कि उनके पास से कतरा कर निकल जा, और तूत के पेड़ों के सामने से उन पर हमला कर। 15 और जब तू तूत के दरख़्तों की फुन्गियों पर चलने की जैसी आवाज़ सुने, तब लड़ाई को निकलना क्यूँकि ख़ुदा तेरे आगे आगे फ़िलिस्तियों के लश्कर को मारने के लिए निकला है।" 16 और दाऊद ने जैसा ख़ुदा ने उसे फ़रमाया था किया और उन्होंने फ़िलिस्तियों की फ़ौज को जिबा’ऊन से जज़र तक क़त्ल किया। 17 और दाऊद की शोहरत सब मुल्कों में फ़ैल गई, और ख़ुदावन्द ने सब क़ौमों पर उसका ख़ौफ़ बिठा दिया।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.