Pular para o conteúdo
Publicidade

1 तवारीख़ 27

फ़ौज के सिपाह सलार और हिस्से

1 और बनी इस्राईल अपने शुमार के मुवाफ़िक़ या’नी आबाई ख़ान्दानों के रईस और हज़ारों और सैकड़ों के सरदार और उनके मन्सबदार जो उन फ़रीक़ों के हर हाल में बादशाह की ख़िदमत करते थे, जो साल के सब महीनों में माह — ब — माह आते और रुख़्सत होते थे, हर फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 2 पहले महीने के पहले फ़रीक़ पर यसुबि’आम बिन ज़बदिएल था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 3 वह बनी फ़ारस में से था और पहले महीने के लश्कर के सब सरदारों का रईस था। 4 दूसरे महीने के फ़रीक़ पर दूदे अखूही था, और उसके फ़रीक़ में मिकलोत भी सरदार था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे 5 तीसरे महीने के लश्कर का ख़ास तीसरा सरदार यहूयदा' काहिन का बेटा बिनायाह था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 6 यह वह बिनायाह है जो तीसों में ज़बरदस्त और उन तीसों के ऊपर था; उसी के फ़रीक़ में उसका बेटा 'अम्मीज़बा’द भी शामिल था। 7 चौथे महीने के लिए योआब का भाई 'असाहील था, और उसके पीछे उसका बेटा ज़बदियाह था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 8 पाँचवें महीने के लिए पाँचवाँ सरदार समहूत इज़राख़ी था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 9 छटे महीने के लिए छटा सरदार तक़ू’अ 'इक्कीस का बेटा ईरा था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 10 सातवें महीने के लिए सातवाँ सरदार बनी इफ़्राईम में से फ़लूनीख़लस था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 11 आठवे महीने के लिए आठवाँ सरदार ज़ारहियों में से हूसाती सिब्बकी था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 12 नवें महीने के लिए नवाँ सरदार बिनयमीनियों में से 'अन्तोती अबी’अज़र था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 13 दसवें महीने के लिए दसवाँ सरदार ज़ारहियों में से नतूफ़ाती महरी था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 14 ग्यारहवें महीने के लिए ग्यारहवाँ सरदार बनी इफ़्राईम में से फ़र’आतीनी बिनायाह था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 15 बारहवें महीने के लिए बारहवाँ सरदार गुतनीएलियों में से नतूफ़ाती ख़ल्दी था, और उसके फ़रीक़ में चौबीस हज़ार थे। 16 इस्राईल के क़बीलों पर रूबीनियों का सरदार इली’एलियाज़र बिन ज़िकरी था, शमौनियों का सफ़तियाह बिन मा’का; 17 लावियों का हसबियाह बिन क़मूएल, हारून के घराने का सदोक़; 18 यहूदाह का इलीहू, जो दाऊद के भाइयों में से था; इश्कार का 'उमरी बिन मीकाएल; 19 ज़बूलून का इसमाइयाह बिन 'अबदियाह, नफ़्ताली का यरीमोत बिन 'अज़रिएल; 20 बनी इफ़्राईम का हूसी’अ बिन 'अज़ाज़ियाह, मनस्सी के आधे क़बीले का यूएल बिन फ़िदायाह; 21 जिल’आद में मनस्सी के आधे क़बीले का 'ईदू बिन ज़करियाह, बिनयमीन का या’सीएल बिन अबनेर; 22 दान का 'अज़रि’एल बिन यरोहाम। यह इस्राईल के क़बीलों के सरदार थे। 23 लेकिन दाऊद ने उनका शुमार नहीं किया था जो बीस बरस या कम उम्र के थे, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने कहा था कि मैं इस्राईल को आसमान के तारों की तरह बढ़ाऊँगा। 24 ज़रोयाह के बेटे योआब ने गिनना तो शुरू 'किया, लेकिन ख़त्म नहीं किया था कि इतने में इस्राईल पर क़हर नाज़िल हुआ, और न वह ता’दाद दाऊद बादशाह की तवारीख़ी ता’दादों में दर्ज हुई। 25 शाही ख़ज़ानों पर 'अज़मावत बिन 'अदिएल मुक़र्रर था, और खेतों और शहरों और गाँव और क़िलों' के ख़ज़ानों पर यूनतन बिन उज़्ज़ियाह था; 26 और काश्तकारी के लिए खेतों में काम करनेवालों पर 'अज़री बिन कलूब था; 27 और अंगूरिस्तानों पर सिम’ई रामाती था, और मय के ज़ख़ीरों के लिए अंगूरिस्तानों की पैदावार पर ज़बदी शिफ़मी था; 28 और जै़तून के बाग़ों और गूलर के दरख़्तों पर जो नशेब के मैदानों में थे, बा’ल हनान जदरी था; और यूआस तेल के गोदामों पर; 29 और गाय — बैल के गल्लों पर जो शारून में चरते थे, सितरी शारूनी था; और साफ़त बिन 'अदली गाय — बैल के उन गल्लों पर था जो वादियों में थे; 30 और ऊँटों पर इस्माईली ओबिल था, और गधों पर यहदियाह मरूनोती था; 31 और भेड़ — बकरी के रेवड़ों पर याज़ीज़ हाजिर था। यह सब दाऊद बादशाह के माल पर मुक़र्रर थे। 32 दाऊद का चचा योनतन सलाह कार और अक़्लमंद और मुन्शी था, और यहीएल बिन हकमूनी शहज़ादों के साथ रहता था। 33 अख़ीतुफ्फ़ल बदशाह का सलाह कार था, और हूसीअरकी बादशाह का दोस्त था। 34 और अख़ीतुफ्फ़ल से नीचे यहूयदा' बिन बिनायाह और अबीयातर थे, और शाही फ़ौज का सिपहसालार योआब था।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.