Pular para o conteúdo
Publicidade

1 इतिहास 29:11,12,14,15

OHSS Hindi Contemporary Version

11 याहवेह, महिमा, सामर्थ,

प्रताप, विजय और वैभव,

यानी सभी कुछ, जो स्वर्ग और पृथ्वी में है, आपका ही है.

याहवेह, प्रभुता आपकी ही है;

आपने अपने आपको सबके ऊपर मुख्य और महान किया हुआ है.

12 धन और सम्मान आपसे ही मिलते हैं;

आपकी प्रभुता सब जगह है.

अधिकार और सामर्थ्य आपके हाथ में हैं.

अपने ही अधिकार में आप मनुष्यों को ऊंचा करते

और उन्हें बलवान बना देते हैं.

14 "कौन हूं मैं और क्या है मेरी प्रजा कि हम ऐसे अपनी इच्छा से भेंट चढ़ा सकें? क्योंकि सभी कुछ आपसे ही मिलता है. हमने जो कुछ दिया है, वह हमको आपने आपके ही हाथों से दिया हुआ है. 15 हम तो आपके सामने अपने पुरखों के समान सिर्फ यात्री और परदेशी ही हैं. पृथ्वी पर हमारे दिन छाया के समान होते हैं, निराशा से भरे.

Em outras traduções

  1. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    11 हे यहोवा! महिमा, पराक्रम, शोभा, सामर्थ्य और वैभव, तेरा ही है; क्योंकि आकाश और पृथ्वी में जो कुछ है, वह तेरा ही है; हे यहोवा! राज्य तेरा है, और तू सभी के ऊपर मुख्य और महान ठहरा है। (प्रका. 5:12,13) 12 धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभी के ऊपर प्रभुता करता है। सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना और बल देना तेरे हाथ में है।

    14 "मैं क्या हूँ और मेरी प्रजा क्या है? कि हमको इस रीति से अपनी इच्छा से तुझे भेंट देने की शक्ति मिले? तुझी से तो सब कुछ मिलता है, और हमने तेरे हाथ से पाकर तुझे दिया है। 15 तेरी दृष्टि में हम तो अपने सब पुरखाओं के समान पराए और परदेशी हैं; पृथ्वी पर हमारे दिन छाया के समान बीत जाते हैं, और हमारा कुछ ठिकाना नहीं। (इब्रा. 11:13, भज. 39:12, भज. 114:4)

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.